फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हर्ष मिस्टर और भावना मिस नॉर्थ इंडिया

हर्ष मिस्टर और भावना मिस नॉर्थ इंडिया

Wed, 30 Oct 2013 05:44 AM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 30 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिंदल के शिवओम सभागार में मैफ और राह ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया एंड डांस कंपीटिशन फिनाले हुआ। इसमें हिसार के हर्ष सोनी ने मिस्टर और भावना ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता। मॉडलिंग में हिसार का दबदबा कायम रहा, वहीं रोहतक और पानीपत के प्रतियोगिताओं ने भी अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। इसमें हिसार के सुशील कुमार और रोहतक की मोनिका फर्स्ट रनरअप रही। पानीपत के सचिन अरोड़ा और रोहतक की वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैफ कंपनी के एमडी सोनिया तंवर और अमित तंवर ने बताया कि डांस व मॉडलिंग में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

डांस कंपीटिशन सब जूनियर वर्ग में काजल, क्रातिक व तनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में निकेता, दीपक व मोनिका छाए रहे। सीनियर वर्ग में विक्की, सौरभ व ललिता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि बाला जी मूवी के एमडी एवं कलाकार अनिल फरमाणा ने कहा कि हरियाणा सरकार को भी अन्य प्रदेशों की तर्ज पर स्थानीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों और दूसरे कार्यक्रमों में सहयोग एवं प्रोत्साहन देना चाहिए। जिससे प्रदेश के कलाकारों को विश्व स्तर पर अपनी व प्रदेश की पहचान बनाने का मौका मिल सके। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को फिल्म में काम करने का मौका देने का ऐलान भी किया। कार्यक्रम के दौरान श्री बाला जी मूवी के एमडी अनिल फरमाना, एडवॉस कट के एमडी रविकांत सरदाना, ग्लोबल एडवरटाइजिंग के एमडी प्रवीन त्यागी, समाजसेवी प्रदीप सर्राफ, निर्माता निदेशक रमेश जुगलान, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सेठी, राह ग्रुप की इवेंट को-ऑर्डिनेटर सुदेश सांगवान, समाजसेवी संदीप सोनी, डीआईडी फेम विनोद कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed