{"_id":"78-61553","slug":"Hisar-61553-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रण दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रण दिवस मनाया गया
Hisar
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सामुदायिक खाद्य एवं पोषाहार विस्तार इकाई की ओर से मंगलवार को आदर्श हाई स्कूल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सातरोड़ में आयोडीन अल्पता रोग विकार नियंत्रण दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को आयोडीन के महत्व के विषय में जानकारी देना और इसकी कमी से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन विरेंद्र सिंह ग्रेवाल प्राचार्य आदर्श हाई स्कूल एवं महाबीर सिंह प्रवक्ता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने किया। जसवंत सिंह यूनिट प्रभारी ने बताया कि पहले आयोडीन की कमी से गर्भपात हो सकता है। शिशु अपंग हो सकता है, मंद बुद्धि व बौना रह सकता है। उन्होंने बताया कि यूनिट की ओर से पोषाहार प्रदर्शन, प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से आयोडीन संबंधी प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में आदर्श हाई स्कूल के 12 बच्चे व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 15 बच्चे विजयी रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन