फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   क्रिकेट में एनवाईपीएस स्कूल बना विजेता

क्रिकेट में एनवाईपीएस स्कूल बना विजेता

Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ टैलेंट सर्च फाउंउेशन के संयुक्त तत्वावधान मेें न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में जारी जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में 20 से भी अधिक टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल और टैगोर स्कूल मंगाली के बीच खेला गया। इसमें एनवाईपीएस टीम ने 15 रनों से जीत हासिल की। इसी स्कूल के खिलाड़ी वटसल ने हैट्रिक ली और 15 रनों का योगदान दिया। उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और सीआरसी स्कूल उकलाना के बीच हुआ। इसमें सीआरसी स्कूल उकलाना ने 16 रनों से जीत हासिल की। इसी स्कूल के खिलाड़ी लाबेश ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान हैरिटेज और शहीद भगत सिंह क्लब की टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला रहा। इसमें हैरिटेज स्कूल के गौरव बंसल ने अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी राजकुमार तलवंडी राणा ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुकेश यादव, संदीप धीरणवास, सतपाल गंगवा, महेंद्र यादव, यूथ टैलेंट सर्च फाउंडेशन के प्रधान अंजनी सोनी गंगवा, सचिव अनिल कुमार, अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाज सुखवीर सिंह, प्रद्युमन शर्मा, अमित, मनिव एडवोकेट, डीपी बृजलाल, कविता, सुषमा, कृष्ण कुमार और सह सचिव संदीप सोनी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। सह सचिव संदीप सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे चरण के मुकाबले शनिवार को शुरू होंगे। इसमें पहले चरण की विजेता टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed