{"_id":"78-61531","slug":"Hisar-61531-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणाओं पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणाओं पर साधा निशाना
Hisar
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हजकां के अध्यक्ष और सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पिछले दस सालों से भेदभाव और भ्रष्टाचार की नीतियों से दिए गए जख्मों को भुलाने के लिए तरह-तरह की लोक लुभावनी घोषणाएं करेंगे। हुड्डा बताएं कि बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में की गई घोषणाओं में सेे कितनी लागू हो पाई। बिश्नोई शुक्रवार को हरियाणा विजय अभियान के दौरान उकलाना हलके के गांव कुंभा, हसनगढ़, लितानी, सुरेवाला मोड़ और बिठमड़ा में विजय रथ के स्वागत में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के हलके में आगमन के दौरान भारी संख्या में लोगों ने परिवार सहित कांग्रेस व इनेलो छोड़कर हजकां में शामिल होने की घोषणा की। विजय रथ पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दूड़ाराम, हजकां विधायक दल की नेता रेणुका बिश्नोई, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष बराला और श्रीनिवास गोयल भी सवार थे।
बिश्नोई ने कहा कि समान विकास, समान रोजगार के अवसर और भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन तंत्र की स्थापना करना हमारी प्राथमिकता होगी। गठबंधन के सत्ता में आने पर छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ हजकां जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, वरिष्ठ हजकां नेता निहाल सिंह मताना, कुसुम शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, राजबाला, सुनील पाल वाल्मीकि, ब्रजलाल बहबलपुरिया, सुभाष प्रभुवाला, ओमप्रकाश खटक, रामपाल ताखर, महाबीर पूनिया, अनिल लितानी और डॉ. रमेश बालकिया उपस्थित थे।