{"_id":"78-61403","slug":"Hisar-61403-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के मनोबल के साथ न हो राजनीति : डॉ. वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के मनोबल के साथ न हो राजनीति : डॉ. वत्स
Hisar
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहीदी दिवस पर ऋषि नगर में भगवान परशुराम समिति द्वारा राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. डीपी वत्स मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लूमिंग डेल स्कूल के चेयरमैन एचके शर्मा ने की। डा. वत्स ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिलिट्री इंटेलीजेंस फंड का मामला अतिसंवेदनशील मामला है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मिलिट्री इंटेलीजेंस फंड मामले की सीबीआई जांच किसी भी तरह उचित नहीं है। इसकी जांच सेना के रिटायर्ड चीफ से करवाई जा सकती है। इस मामले में जिस तरह से राजनीति हो रही है, उससे सेना के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सेना को लेकर हो रही राजनीति पर उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल दूध से धुला नहीं है।
उन्होंने सेना के उच्चाधिकारियों को भी सलाह दी कि वे गवर्नर और एंबेसडर बनने के लिए एक दूसरे पर कीचड़ न उछालें और सेना की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाए। शहीदों व पूर्व सैनिकों के लिए हो रही रैलियों पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।
इस दौरान समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, पतराम शर्मा, सुरेश वत्स, गुलजार काहलो, नरेंद्र शर्मा एमसी, सुशील कौशिक प्रधान ब्राह्मण सभा, पूर्व प्रधान राजेश शर्मा, राजेंद्र गोदारा, देवी ज्याणी, पवन दिवान एमसी, चमनलाल शारदा, आनंद स्वरूप, ओम प्रकाश शर्मा, रुली राम शर्मा, राजेंद्र शर्मा और कृष्ण चेयरमैन ने राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।