फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली, महिला हैड कांस्टेबल जख्मी

रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली, महिला हैड कांस्टेबल जख्मी

Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 29 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में रविवार सुबह रिवाल्वर की सफाई करते समय गोली चलने से एक महिला हैड कांस्टेबल जख्मी हो गई। परिजनाें और पड़ोसियाें ने घाटल को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकाें ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री और थाना प्रभारी गौरव शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला हैड कांस्टेबल राजबाला (32) पत्नी आजाद सिंह रविवार सुबह पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में अपनी पर्सनल रिवाल्वर की सफाई कर रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली राजबाला की गर्दन में लगी और वह गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी राजबाला के पास पहुंचे और उसे फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकाें ने राजबाला की हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिवाल्वर की सफाई करते समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed