{"_id":"78-56093","slug":"Hisar-56093-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा किसान
Hisar
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। गांव ब्राह्मणवाला में करंट लगने से एक किसान झुलस गया। किसान को गंभीर हालत में रतिया के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अस्पताल में भर्ती गांव बलियाला निवासी किसान सिकंदर सिंह के परिजनाें ने बताया कि गांव ब्राह्मणवाला में सिकंदर सिंह ने जमीन ठेके पर ले रखी है। रविवार दोपहर जब वो खेत में सिंचाई कर रहा था कि अचानक मोटर बंद हो गई। सिकंदर ने देखा कि बिजली तो है लेकिन मोटर नहीं चल रही। उसने जैसे ही स्टार्टर को चलाने का प्रयास किया उसमें करंट आ गया। इससे सिकंदर के हाथ और पांव झुलस गए। सिकंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने उसे किसी तरह बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।