{"_id":"78-48695","slug":"Hisar-48695-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पलटी, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार पलटी, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
Hisar
Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। भूना में फतेहाबाद रोड पर गोपाल कृष्ण गौशाला के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार आईआईटी के छात्र की मौत हो गई जबकि दो युवक जख्मी हो गये। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, भूना निवासी शुभम (18) पुत्र संजय चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग का छात्र था और इन दिनों छुट्टियाें पर अपने घर भूना आया हुआ था। शुभम शनिवार रात कार में अपने दोस्त गांव बैजलपुर निवासी सुनील को छोड़ने उसके गांव जा रहा था। कार में शुभम के साथ भूना के ही करण व सागर भी थे। लौटते समय भूना में फतेहाबाद रोड पर अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया, जिससे शुभम अपना संतुलन खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक लोहे के खंभे से जा टकराई और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार करण व सागर जख्मी हो गये। लोगाें ने दोनाें युवकाें को अस्पताल में भर्ती कराया।