{"_id":"78-47821","slug":"Hisar-47821-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक का नाम सर्व सुखों की खान : संत गुरमीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक का नाम सर्व सुखों की खान : संत गुरमीत
Hisar
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा है कि मालिक का नाम सर्व सुखों की खान है, मालिक के नाम का सुमिरन से बड़े से बड़े दुख का नाश होता है। वह रविवार को डेरा सच्चा सौदा स्थित शाह सतनाम धाम में आयोजित विशाल सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहां मालिक विराजमान न हो, वह तो सबके अंदर मौजूद है। उन्होंने कहा कि जब तक एकाग्रता नहीं लाते, मालिक को पाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जीव को अपने काम के साथ साथ मालिक के नाम का सुमिरन अवश्य करना चाहिए। नाम सुमिरन करते हुए कार्य करोगे तो वो संपूर्ण होगा, उसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि संताें के वचनों को नहीं मानने पर इंसान धोखा खाता है। सत्संग के बाद उन्होंने नए जीवों को नाम दीक्षा देकर उन्हे परमार्थ के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प दिलवाया। बाद में लंगर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन