फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बोदीवाला सब स्टेशन मार्च 2013 तक

बोदीवाला सब स्टेशन मार्च 2013 तक

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव रतन ने कहा कि अधिकारी जिले में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाए। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय में डीआरडीए कान्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोदीवाली में बनने वाले 33 केबी सब स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाए। मार्च 2013 तक सब स्टेशन तैयार हो जाए। इसके अलावा भिरड़ाना में खरीद केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि दरियापुर से हिजरावां कलां तक एक करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा रतिया में लाइब्रेरी भवन के लिए दस लाख रूपए की अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके अतिरिक्त टोहाना में 122 लाख रूपए की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क के कार्य में भी तेजी लाये। लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुभाष भाम्भू ने बताया कि भूना में बनने वाले बस स्टैंड के टेंडर हो चुके हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। रतिया के बस स्टैंड का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। फतेहाबाद में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे गांवों में गलियों के निर्माण के लिए जारी की गई राशि को खर्च कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भिजवाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की देखरेख स्वयं करें तथा निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में उपमंडलाधीश बलजीत सिंह, एचसी भाटिया, डीएफएससी राजबीर सिंह, सीएमओ डा. सुरजभान कम्बोज सहित विभिन्न विभागाें के विभागाध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed