{"_id":"78-46103","slug":"Hisar-46103-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नप सचिव और कर्मचारियों से की जवाब तलबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नप सचिव और कर्मचारियों से की जवाब तलबी
Hisar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना नगर परिषद की ओर से करवाए गए विकास कार्यों में धांधली के आरोपों की एसडीएम योगेश मेहता ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को नगर परिषद के सचिव संदीप सोलंकी ने परिषद की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने रिपोर्ट के आधार पर सचिव व अन्य कर्मियों से जवाब तलबी की। एसडीएम ने बताया कि अभी जांच जारी है। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनाें टोहाना के इनेलो समर्थित पार्षद बलबीर शर्मा, पार्षद राजपाल सैनी, पार्षद देशराज बीका व पार्षद प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने एसडीएम योगेश मेहता को शिकायत देकर बताया था कि नगर परिषद द्वारा डी-प्लान के तहत टोहाना में माता वाली जोहड़ी पर करीब चार वर्ष पूर्व एक सबमर्सीबल लगाया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार के करीब होनी चाहिए। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियाें ने सांठगांठ कर उक्त सबमर्सीबल का भुगतान 2 लाख 80 हजार 462 रुपये का भुगतान कर दिया। पार्षदाें ने बताया था कि नप के अधिकारियों ने एक अवैध कालोनी में बनाई गई सड़क का भी बिल पास कर भुगतान कर दिया। इस बारे में उपमंडलाधीश योगेश मेहता ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहते है नप सचिव
नगर परिषद के सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि अधिकतर कार्य उनके कार्यकाल के दौरान नहीं हुए जिसके कारण उन्हें उक्त विकास कार्यों की भुगतान की राशि के बारे जानकारी नहीं है और वह स्वयं मामले की गहनता से जांच कर रहे है।