फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हाईवे पर बनेंगे दो ओवर ब्रिज व अंडर पास

हाईवे पर बनेंगे दो ओवर ब्रिज व अंडर पास

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर फतेहाबाद शहर में बेकाबू होती वाहनाें की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गांव धांगड़ से दरियापुर नहर तक प्रस्तावित बाइपास पर 2 ओवर ब्रिज व 2 अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। यह बाइपास साढ़े 12 किलोमीटर लंबा होगा। बाइपास के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बाइपास केन्द्र सरकार द्वारा हिसार-डवबाली मार्ग को फोर लेन करने की प्रक्रिया का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-सिरसा मार्ग पर गांव धांगड़ के पास हूडा द्वारा भूना मोड़ तक साढ़े 5 किलोमीटर बाइपास निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके बाद नेशनल हाईवे अथारिटी इस मार्ग को अपने हाथ में ले लिया है। इसके लिए अथारिटी ने सर्वे भी करवा लिया है। नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा प्रस्तावित बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथारिटी 7 किलोमीटर तक बाइपास बनाएगी। यह बाइपास भूना-माजरा मोड से वाया रतिया मार्ग, हांसपुर होकर दरियापुर नहर से आधा किलोमीटर आगे निकलेगा। भूना रोड़ व रतिया रोड़ पर बाइपास के ऊपर एक-एक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा जबकि माजरा रोड़ व हांसपुर रोड पर इस बाईपास के नीचे एक-एक अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस बाइपास के निर्माण हो जाने से फतेहाबाद नेशनल हाईवे से कट जाएगा। दिल्ली से सिरसा जाने वाले वाहन शहर से न गुजरकर बाइपास से निकाले जाएंगे। नेशनल हाईवे अथारिटी के मसौदे में यह भी है कि बाइपास निर्माण के बाद फतेहाबाद शहर से गुजर रहा नेशनल हाईवे नंबर 10 का हिस्सा सिटी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। यह बाइपास केन्द्रीय सरकार की परियोजना का एक हिस्सा है। इसमें हिसार से डवबाली को फोरलेन करना है।
विज्ञापन


कोट
अथारिटी ने सेक्शन 3 ए का नोटिफिकेशन तैयार कर लिया है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। जहां-जहां पर जनसंख्या अथवा जंक्शन आएगा, वहां ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। शहर को भीड़ से बचाने व यातायात को व्यस्थित करने के लिए यह बाइपास व ओवर ब्रिज बनाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन गर्ग, कंसूलेंट एक्सीइन, नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed