{"_id":"78-45644","slug":"Hisar-45644-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत, सिरसा और गुडगांव ने जीते फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत, सिरसा और गुडगांव ने जीते फाइनल मुकाबले
Hisar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के अघ्यक्ष व डबवाली से विधायक अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय टेबल टेनिस संघ द्वारा खिलाड़ियों को सिरसा में अंतर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और विदेशी कोच के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षिण देने का प्रबंध किया जाएगा।
वे शुक्रवार देर शाम दी सिरसा स्कूल में आयोजित 46 वीं हीरो हरियाणा राज्य अंतर जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। चौटाला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पुरुषों के एकल वर्ग में सिरसा के मोहित ने पहला, सोनीपत के आयुष ने दूसरा व फरीदाबाद के दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़काें के वर्ग में सोनीपत के आयुष ने पहला, गुड़गांव के आकाश ने दूसरा व सोनीपत के पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में गुड़गांव की मेघना, सोनीपत की पल्लवी व गुड़गांव की रीतिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। युवा वर्ग में सिरसा के मोहित ने पहला, सोनीपत के आयुष ने दूसरा व गुड़गांव के शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के एकल वर्ग में गुड़गांव की श्वेता, रिया व रीतिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में सोनीपत के आयुष ने पहला, गुड़गांव के मो. इबतिसम ने दूसरा व गुड़गांव के वासुदेव ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में गुड़गांव की श्वेता व रचना ने पहला व दूसरा और रोहतक की कीर्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के एकल वर्ग में गुड़गांव की मेघना ने पहला व रीतिका ने दूसरा तथा रोहतक की अंशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
महिला युगल वर्ग में सोनीपत की पल्लवी व गुडगांव की रीतिका ने प्रथम और गुड़गांव की मेघना व रोहतक की भावना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष डबल वर्ग में गुड़गांव के हर्ष व झज्जर के हीरा ने पहला तथा गुड़गांव के अभिषेक व सोनीपत के पंकज ने दूसरा स्थान हासिल किया। संयुक्त डबल वर्ग में सिरसा के मोहित व रोहतक की अंशु ने पहला तथा गुड़गांव के राजीव व रोहतक की भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भागीराम, एसोसिएशन के प्रधान एमपी सिंह, इनेलो के जिला प्रधान पदम जैन, इनेलो महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कृष्णा फोगाट, कृष्ण गुबंर, रामसिंह यादव, प्रदीप मेहता, डा. राजकुमार डूमरा, दुलीचंद भी उपस्थित थे।