फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी में दरार, 50 एकड़ फसल डूबी

डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी में दरार, 50 एकड़ फसल डूबी

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव मसीतां के समीप मंगलवार प्रात: डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी में दरार आने से 50 एकड़ नरमा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पांच घंटे विलंब से पहुंचे नहरी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ किसानों ने रोष जताया। एसडीई से नहर की सफाई और मरम्मत का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
किसान गुजरंट सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलविंद्र सिंह, नछत्तर सिंह, गुरतेज सिंह, बूटा सिंह ने बताया कि मंगलवार प्रात: आठ बजे डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी में करीब पंद्रह फुट गहरी दरार आ गई। इसके चलते उनके खेतों में पानी घुस गया और देखते ही देखते नरमा की फसल में जल भर गया। इसकी सूचना उन्होंने नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता बीके जग्गा और जेई सतपाल मेहता को दी। सूचना देने के पांच घंटे बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक फसल खराब हो चुकी थी। उधर सूचना पाकर गांव मसीतां के पूर्व सरपंच मनजीत सिंह दलेह, सर्वजीत सिंह मसीतां, गमदूर सिंह, गुरसेवक सिंह, बलविंद्र सिंह, बनवारी लाल, इकबाल सिंह, शमशेर सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि किसान मौके पर पहुंचे। किसानों में नहरी विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ पहुंचे अधिकारी
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नहरी विभाग के एसडीई अर्जुन दास और कनिष्ठ अभियंता सतपाल मेहता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों के गुस्से के आगे उनकी एक न चली। किसानों ने दोनों अधिकारियों को घेर लिया। किसानों ने नहरी विभाग के अधिकारियों पर नहर की सफाई न करवाने का आरोप लगाया। किसानों के अनुसार सफाई न होने के कारण नहर मार्ग में कई जगह बंद हो चुकी है। पानी आगे न जाने के कारण डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई। जिससे उन्हें नुक्सान हुआ। कनिष्ठ अभियंता सतपाल मेहता ने बताया कि मनरेगा के तहत नहर की सफाई करने के लिए उन्होंने आवेदन किया था लेकिन उन्हें मजदूर नहीं मिली। उन्होंने बताया कि नहर की मरम्मत पर तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसका प्रस्तावसरकार के पास भेजा गया है लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed