{"_id":"78-42269","slug":"Hisar-42269-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलीजैंसी में मनी नहीं बनेगी बाधा : धमीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेलीजैंसी में मनी नहीं बनेगी बाधा : धमीजा
Hisar
Updated Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पढ़ाई में अव्वल रहने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पैसा बाधा नहीं बनेगा। इस समस्या को दूर करने के लिए सामाजिक संस्था संयुक्त परिवार होनहार विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह फैसला संयुक्त परिवार की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विक्रांत धमीजा ने की। बैठक में धमीजा ने कहा कि शहर में होनहार विद्यार्थियों ने कमी नहीं है। आर्थिक तंगी के चलते कई विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। इससे न केवल बच्चे के प्रतिभा समाप्त होती है बल्कि देश के विकास में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार के सदस्य अगले तीन-चार माह के दौरान गांव-गांव जाएंगे और होनहार जरूरतमंद विद्यार्थियों की तलाश करेंगे। उन्होंने हिसार के नागरिकों से अपील है कि इस नेक कार्य में आर्थिक मदद के लिए आगे आएं। बैठक में डा. महेन्द्र सोनी, विरेन्द्र सतीजा, तेज प्रकाश, संदीप, अरुण कुमार, कुलदीप सैनी, अमन तथा जितेश धमीजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
