फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   98% work completed at the station, people will get better facilities along with heritage look

Hisar News: स्टेशन पर 98% काम पूरा, हेरिटेज लुक के साथ लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
98% work completed at the station, people will get better facilities along with heritage look
 हिसार का रेलवे स्टेशन इस तरह आएगा नजर। स्वयं - फोटो : 1
हिसार। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के हिसार स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सुंदरीकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए शौचालय ब्लॉक्स का कार्य अंतिम चरण में है और लगभग 98 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

करीब 27.54 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्त कार्यों के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षक होगा और आधुनिक स्टेशन भवन निर्माणाधीन है। सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़ी एलइडी स्क्रीन्स और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत करीब 12.98 करोड़ रुपये है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed