फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   977 new corona patient in Hisar, 12 death

977 मिले कोरोना संक्रमित, 679 मरीज ठीक होकर लौटे घर, 12 की मौत

Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
977 new corona patient in Hisar,  12 death
हिसार। जिले में बुधवार को 977 नए कोरोना केस मिले हैं और कोरोना से उबरने वाले 679 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। पिछले 10 दिनों से रिकवरी करने वाले मरीजों का आंकड़ा भी केस मिलने के समानांतर रहा है, जिस कारण रिकवरी रेट भी बराबर रहा। बुधवार को विभाग द्वारा पोर्टल पर 12 मौत को अपडेट किया गया है, जो अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रहा। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना रोकथाम को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

1600 लोगों के किए रैपिड टेस्ट
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले भर से 4500 से अधिक सैंपलिंग की गई। इनमें से 1600 लोगों के रैपिड टेस्ट किए। इसके अलावा बाकी के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं। करीब 20 दिन बाद विभाग द्वारा इतनी अधिक सैंपलिंग की गई है। इसके लिए सैंपलिंग के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने कई जगह पर जाकर स्थितियों का जायजा लिया और टीम से सैंपलिंग के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

सैंपलिंग के लिए बनेगा रोस्टर
अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में भी सैंपलिंग के लिए रोस्टर बनेगा। इसके बाद टीमें हर रोज प्रत्येक गांव में जाकर सैंपलिंग करेगी। इस तरह की प्रक्रिया बुधवार को भी हांसी और सीसवाल क्षेत्र में अपनाई गई है, जहां पर टीमों ने कुछ गांव में जाकर सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 32 प्रतिशत चल रहा पॉजिटिव रेट
जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना केस मिलने का पॉजिटिव रेट 30 से 32 प्रतिशत मिल रहा है। बुधवार को मिले केस को मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43139 हो गया है। इस समय जिले में 8977 सक्रिय मरीज हैं। इसके चलते कोरोना से उबरने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घट कर 77.69 प्रतिशत हो गया है।
सात मृतक ग्रामीण क्षेत्र के
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में एक युवा, दो महिलाएं और बाकी बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से 7 मृतक मरीज ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले थे, बाकी शहर से है। यह सभी मृतक गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। इनमें सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थे। यह सभी मृतक शुगर, बीपी, निमोनिया और सांस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

10 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
शहर के ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में नगर निगम की ओर से यूनियन प्रधान प्रवीण कुमार की टीम ने बुधवार को कुल 10 कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करवाया। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम अंतिम संस्कार हुए, जो राहत की बात है। इनमें से अधिकतर मृतक मरीज हिसार जिले के रहने वाले थे। इससे पहले हर रोज 15 से 20 कोविड-19 शवों का अंतिम संस्कार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed