फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   94999 rupees deposited in the account fraudulently

साइबर ठग ने धोखाधड़ी से खाते में डलवाए 94999 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
94999 rupees deposited in the account fraudulently
जिंदल फैक्टरी के एक कर्मचारी से साइबर ठग ने 94999 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले की शिकायत पीड़ित ने अर्बन एस्टेट थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रवेश वर्मा ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे उसके सहयोगी गुलशन राजपाल के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह उसका सहयोगी शरद बोल रहा है और उसने उसके खाते में गूगल-पे से रुपये ट्रांजेक्शन की बात कही । गुलशन ने उसे कहा कि उसके खाते में पैसे नहीं है तो उसने पूछा कि आपके साथ ड्यूटी पर दूसरा कौन है। गुलशन ने प्रवेश का नाम बताया तो उसने कहा कि प्रवेश से मेरी बात करवा दो। गुलशन ने आरोपी ने प्रवेश को रुपये भेजने के लिए निवेदन किया। जिस पर प्रवेश ने उसके खाते में 20 हजार रुपये, 24999 रुपये और 50 हजार रुपये तीन बार में गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर किए। अगली सुबह उसे पता चला कि वह शरद का नंबर नहीं था। उसके बाद से आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed