{"_id":"5ca6654abdec2239135ec2ed","slug":"91554408778-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की फसल का ब्यौरा गलत दर्ज होने व पोर्टल न चलने पर बिफरे किसान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की फसल का ब्यौरा गलत दर्ज होने व पोर्टल न चलने पर बिफरे किसान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी आदमपुर (हिसार)। सरसों की सरकारी खरीद के लिए दर्ज करवाया गया ब्योरा गलत होने व पोर्टल नहीं चलने पर वीरवार को किसान बिफर गए और प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में किसानों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर एसडीएम परमजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सरकार द्वारा सरकारी भाव पर नियमानुसार सरसों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इससे पहले किसान मंच के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसान राममूर्ति, जगन्नाथ, रामसिंह, कृष्ण, राजेश, रामपाल, उमेदसिंह, बलवान, देवीलाल, कुलबीर, धर्मपाल, प्रदीप, विजेंद्र, प्रभु, संदीप, जयसिंह आदि ने आदमपुर तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हमने गांव के अटल सेवा केंद्र पर सरसों की सरकारी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। मगर ऑपरेटर की गलती के कारण उनकी खेवट नंबर, खाता नंबर व फसल ब्यौरा गलत दर्ज कर दिया गया। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि फसल ब्यौरा साइट दोबारा खुलवाएं, ताकि गलत दर्ज हुए ब्योरे को सुधारा जा सके।
एसडीएम ने लिया सरसों खरीद का जायजा
किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम परमजीत सिंह किसानों के साथ फसल खरीद का जायजा लेने कपास मंडी में पहुंचे। वहां पर किसानों ने बताया कि मार्केट कमेटी या हैफेड के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों के लिए न ही पीने का प्रबंध और न ही बैठने या फिर रात्रि ठहराव के लिए उचित प्रबंध किया गया है। इसके चलते फसल बेचने आने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम परमजीत सिंह ने मार्केट कमेटी सचिव परमजीत व हैफेड प्रबंधक अनुराग गुप्ता को आदेश दिए कि किसानों के लिए सुविधाओं का प्रबंध किया जाए। किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वे एक-दो दिन बाद फिर से आदमपुर आकर जायजा लेंगे।