{"_id":"5c647889bdec227374275961","slug":"91550088329-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल के दवा संबंधित शिकायत मामले में तीन गवाहों के हुए बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल के दवा संबंधित शिकायत मामले में तीन गवाहों के हुए बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रामपाल के आश्रम में बिना परमिशन प्रतिबंधित दवा रखने की शिकायत मामले में बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में अदालत में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 मार्च का दिन तय किया है।
मामले के अनुसार रामपाल प्रकरण के दौरान बरवाला आश्रम से पुलिस ने भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां बरामद की थीं, जो प्रतिबंधित थीं। ये दवाएं बिना परमिशन के स्टॉक की गई थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिकायत दी हुई है, जिस पर अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत इस मामले में फैसला सुनाएगी कि इस संबंध में केस दर्ज करना है या नहीं। बुधवार को इस मामले में एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. रमन श्योराण और तहसीलदार संतोख सिंह के बयान दर्ज किए गए।
यह है मामला
रामपाल प्रकरण के दौरान आश्रम में बिना लाइसेंस का नर्सिंग होम चलता पाया गया था, जहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे आदि से जांच करवाने की आधुनिक सुविधाएं मौजूद थीं। आश्रम में गर्भपात का गोरखधंधा भी होता था, इसके लिए रामपाल ने कुछ ट्रेंड नर्स और कुछ डॉक्टर भी रखे हुए थे। सतलोक आश्रम के अस्पताल से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, सेक्सवर्धक दवाइयां, महिलाओं से संबंधित कुछ बेनामी दवाइयां बरामद हुई थीं।