फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 एम्पीयर ओवरलोड कम करने के लिए सेक्टरों को बरवाला लाइन से जोड़ने की तैयारी

50 एम्पीयर ओवरलोड कम करने के लिए सेक्टरों को बरवाला लाइन से जोड़ने की तैयारी

Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
50 एम्पीयर ओवरलोड कम करने के लिए सेक्टरों को बरवाला लाइन से जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन

हिसार।
50 एम्पीयर ओवरलोड कम करने के लिए बिजली निगम सेक्टरों को बरवाला 33 केवी लाइन से जोड़ेगा। यह लाइन पहले हिसार से सरसौद बिजली घर तक सप्लाई पहुंचाती थी। मगर सरसौद को खेदड़ थर्मल प्लांट से जोड़ने के बाद इस लाइन का प्रयोग कम होता है। इसकी बिजली सिर्फ बैकअप के तौर पर रखी जा रही है। जो महीने में एक या दो दिन ही प्रयोग होती है। इसलिए अब बिजली निगम अधिकारी इस लाइन को सेक्टरों से जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी देख रहे हैं। प्रोजेक्ट सिरे चढ़ने पर चार सेक्टरों में ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी।
दरअसल, सेक्टर 13, सेक्टर-13 पार्ट टू, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11 में भीषण गर्मी के समय चलने वाली एसी से ओवरलोडिंग हो रही है। सामान्य तौर पर इन सेक्टरों का लोड 200 एम्पीयर रहता है लेकिन ओवरलोडिंग से यह 250 एम्पीयर तक पहुंच गया है। इस वजह से बिजली निगम को कट लगाने पड़ते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी कई पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। इनमें से एक बरवाला 33 केवी लाइन का विकल्प मजबूत है। इस लाइन को सेक्टरों से जोड़ना आसान भी होगा क्योंकि इससे अन्य उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 16-17 में बनेगा 33 केवी बिजली घर
लाइन को सेक्टर तक पहुंचाने का प्रोजेक्ट फाइनल होने के बाद सेक्टर 16-17 में 33 केवी बिजली घर बनाया जाएगा। इस बिजली घर तक बरवाला लाइन की सप्लाई पहुंचाई जाएगी। इसके लिए पांच किलोमीटर तक नई लाइन बिछेगी। सेक्टर 16-17 स्थित बिजली घर से आगे फीडरों के जरिये सेक्टरवासियों के घरों तक निर्बाध बिजली सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार से अधिक आबादी को होगा फायदा
इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने के बाद चारों सेक्टरों में रहने वाली 30 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। ओवरलोड होने की स्थिति में भी बिजली कट नहीं लगाने पड़ेंगे। सेक्टर 9-11 धीरे-धीरे विकसित हो रहा है, ऐसे में वहां नए मकान बनने के बाद भी बिजली संबंधी लोड को लेकर परेशानी नहीं होगी।

दिन भर चल रहे एसी, सेक्टरवासी नहीं बढ़वा रहे लोड
बिजली निगम के सामने एक समस्या यह भी है कि भीषण गर्मी में सेक्टरवासी दिन भर एसी चलाए रखते हैं। मगर लोड बढ़वाने के लिए बिजली निगम को सूचना नहीं देते हैं। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता बिना किसी जुर्माने या अतिरिक्त चार्ज के लोड बढ़वा सकते हैं। जांच के दौरान स्वीकृत लोड से अधिक लोड मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।


सेक्टरों में गर्मी के दौरान 50 एम्पीयर तक ओवरलोडिंग हो जाती है। इसलिए कट लगाने पड़ते हैं। हिसार से सरसौद जाने वाली 33 केवी लाइन को सेक्टरों से जोड़ने के लिए फिजिबिलिटी देख रहे हैं। लाइन जुड़ने के बाद सेक्टरों के लोड को लेकर बड़ा लाभ मिलेगा।
रविंद्र घनघस, एसडीओ, सिविल लाइन सब डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed