फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट मिली तो ही कर सकेंगे निगम चुनाव में मतदान

सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट मिली तो ही कर सकेंगे निगम चुनाव में मतदान

Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट मिली तो ही कर सकेंगे निगम चुनाव में मतदान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम चुनाव में नए वोटरों के मतदान को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है। नगर निगम अधिकारियों को अगर निर्वाचन आयोग से सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट मिली तभी नए वोटर मतदान कर सकेंगे। नगर निगम में नए वोट नहीं बन रहे हैं। ऐसे में नए वोट बनवाने के लिए लोगों को निर्वाचन कार्यालय में ही आवेदन करना पड़ रहा है। मगर निर्वाचन आयोग सामान्य तौर पर अपनी मतदाता सूची अक्टूबर महीने तक जारी करेगा। इससे नए मतदाताओं द्वारा तभी मतदान किया जा सकेगा, जब निर्वाचन आयोग सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट निगम अधिकारियों को उपलब्ध करवाएगा।

कई प्रत्याशियों ने अब किया है वोट के लिए आवेदन
विशेष बात यह है कि कुछ वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक भावी प्रत्याशियों की ओर से अब वोट बनवाने के लिए आवेदन किया गया है। ऐसे में अगर मतदाता सूची में नाम नहीं आया तो इन लोगों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल हो जाएगा। नए वोट बनवाने के लिए लोग लगातार निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो एक हजार से अधिक लोगों के नए वोट बनवाने के लिए आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव के लिए पार्षद जल्दी लेकर आए हैं पुत्रवधू
नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए वार्ड नंबर 10 के मौजूदा पार्षद अजीत सिंह ने अपने बेटे की जल्दी शादी की है। पार्षद ने बेटे रवि की एएनएम कोर्स कर चुकी कलानौर निवासी ममता के साथ शादी की है। नई वार्डबंदी के बाद वार्ड नंबर 10 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में खुद अजीत सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसलिए अब पार्षद ने नई पुत्रवधू का वोट बनवाने के लिए आवेदन करवाया है। अगर सप्लीमेंट्री लिस्ट में अजीत सिंह की पुत्रवधू का नाम नहीं आया तो उसका चुनाव लड़ने भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक बनवा रहे वोट
इसी तरह वार्ड नंबर 11 से भी चुनाव लड़ने के इच्छुक कई लोगों ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। इस वार्ड से मौजूदा पार्षद राजपाल मांडू ने वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही परिवार की किसी भी महिला को चुनाव लड़वाने से इंकार कर दिया है। इसलिए वार्ड से कई उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं।

चुनाव अक्टूबर से पहले हुआ तो आएगी दिक्कत
सभी परिस्थितियों के बीच हालात ऐसे हैं कि अगर अक्टूबर से पहले चुनाव हुए तो अधिक दिक्कत आएगी। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त या सितंबर तक चुनाव हो सकते हैं। वहीं निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह भी संभावना जताई है कि निगम चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पहले भी जारी की जा सकती है।

आठ मई को जारी हुई थी अंतिम मतदाता सूची
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अंतिम बार 8 मई को नई मतदाता सूची जारी हुई थी। अगली सूची जारी होने में चार से पांच महीने आसानी से लग जाते हैं। इन महीनों में नए वोटरों के आवेदन ले लिए जाते हैं। आवेदन आनलाइन भी किए जा सकते हैं। इस साल जनवरी से लेकर मई महीने तक करीब चार हजार नए वोट बन चुके हैं।

नगर निगम चुनावों का निर्वाचन आयोग कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। हम तो रोजाना नए वोटरों के आवेदन ले रहे हैं। हमारी तरफ से अक्टूबर में नई मतदाता सूची जारी होगी।

सुरेंद्र सिंह, चुनाव तहसीलदार

नगर निगम प्रशासन नए वोट नहीं बना रहा है। नए वोट के लिए आवेदन निर्वाचन आयोग में ही करना होगा। सामान्य तौर पर निगम चुनावों के दौरान नए वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट आ जाती है, उसी आधार पर मतदान करवाया जाता है। उम्मीद है कि इस बार भी सप्लीमेंट्री लिस्ट आ जाएगी।
सुरेश गोयल, एमई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed