फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वितमंत्री व केंद्रीय मंत्री के एरिया की तहसीलों में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भेजी

वितमंत्री व केंद्रीय मंत्री के एरिया की तहसीलों में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भेजी

Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
वितमंत्री व केंद्रीय मंत्री के एरिया की तहसीलों में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विधानसभा क्षेत्र की तहसील नारनौंद में भी खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता की हिसार तहसील में भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं। इसके लिए तो उदाहरण भी सबूत के साथ दिए गए हैं। यह हम नहीं भाजपा की निगरानी कमेटी की रिपोर्ट बता रही है।
सीएम मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए निगरानी समितियों का गठन किया था। सीएम के ओएसडी निगरानी समितियों से पूरे हरियाणा की रिपोर्ट लेते हैं। 15 मार्च को लोकसभा स्तर पर बनी सभी निगरानी समितियों के माध्यम से 22 जिलों की तहसीलों की रिपोर्ट ली गई। हिसार लोकसभा में कुल नौ विधानसभा की रिपोर्ट भेजी गई। इसमें आठ तहसीलों और दो सब तहसीलों में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट मिली। उकलाना तहसील में भ्रष्टाचार न होने की रिपोर्ट समिति ने भेजी। विधानसभा निगरानी समिति के अध्यक्षों की ओर से यह रिपोर्ट दी गई थी। इसमें वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के हलके नारनौंद विधानसभा में भी भ्रष्टाचार होने का उल्लेख किया गया। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के क्षेत्र उचाना में भी खूब भ्रष्टाचार होने की जानकारी दी गई है। हिसार में भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता के क्षेत्र हिसार तहसील में भ्रष्टाचार होने की रिपोर्ट निगरानी समिति ने भेजी। हिसार की रिपोर्ट में दो सबूत का उल्लेख भी किया गया है। इसमें बिना एनओसी के ही रजिस्ट्री कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार होने की शिकायत
करीब 15 दिन पहले भेजी गई रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभी तहसील में पहले की तरह से ही काम चल रहा है। तहसीलों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार होने की शिकायत पहले भी सरकार के पास पहुंचती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों में धूल फांक रहे सीएम के आदेश
हिसार तहसील कार्यालय की ओर से डीसी मिल की जमीन की पैमाइश की जानी है। सीएम ने सितंबर 2017 में खुले दरबार में 15 दिन में जमीन पैमाइश के आदेश दिए थे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दिसंबर 2017 में एक सप्ताह में जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए। वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश अभी धूल फांक रहे हैं।

हिसार तहसील में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। यहां पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जा रहा है। अगर किसी को शिकायत हो तो हमें बताएं। मेरी जानकारी में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं आया।

-विनय चौधरी, तहसीलदार हिसार

मेरी नॉलेज में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं आया। अगर किसी कर्मचारी ने कुछ किया हो तो मेरे सामने लाएं। जीरो टॉलरेंस पर सरकार काम कर रही है। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जा सकता। निगरानी समिति की रिपोर्ट की जानकारी नहीं।
-हवा सिंह भांभू, तहसीलदार नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed