फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सतरोल खाप दो फाड़, चारों तपों ने रामनिवास को चुना नया प्रधान

सतरोल खाप दो फाड़, चारों तपों ने रामनिवास को चुना नया प्रधान

Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सतरोल खाप दो फाड़, चारों तपों ने रामनिवास को चुना नया प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
सतरोल खाप अपने अहम फैसलों को लेकर पूरे देश में प्रसिद्ध थी और इसके भाईचारे की मिसाल दूसरी खापों की पंचायतों में दी जाती थी, लेकिन पिछले एक साल से खाप के प्रधान पद को चली आ रही खींचतान ने खाप की छवि को धूमिल किया है। साथ ही खाप भी दो फाड़ नजर आ रही है। रविवार को कस्बे की बड़ी चौपाल में खाप के चारों तपों के प्रमुख लोगों ने रामनिवास लोहान को सर्वसम्मति से खाप का नया प्रधान चुन लिया। इसको लेकर खाप के निवर्तमान प्रधान इंद्रसिंह ने दूरी बनाए रखी और इस पंचायत को समाज को तोड़ने वाली पंचायत करार दिया और कहा कि ये पंचायत पूरी तरह से असंवैधानिक थी। इसमें कुछ लोगों ने ही खाप की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए नया प्रधान चुना है। इसको समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, जबकि वे दो महीने पहले ही एलान कर चुके हैं कि 24 दिसंबर की पंचायत में खाप के प्रधान का चयन किया जाएगा। वहीं खाप के चारों तपों के प्रधानों का चयन होने के बाद भी करीब एक सप्ताह पहले ही निवर्तमान प्रधान इंद्रसिंह के धड़े ने पेटवाड़ तपे के नए प्रधान का चयन गांव कागसर में किया था। इससे पेटवाड़ तपे सहित खाप के अन्य तपे भी अछूते नहीं हैं।
राजनीतिक बहकावे में बयानबाजी कर रहे पूर्व प्रधान : कृष्ण लोहान
नारनौंद तपे के प्रधान कृष्ण लोहान ने कहा कि पूर्व प्रधान राजनीतिक बहकावे में आकर ऐसी बयानबाजी करके खाप की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, जोकि समाज और खाप के लिए हानिकारक है। खाप के प्रमुख लोगों को खाप की मर्यादा को बनाए रखने के लिए ऐसे बयानबाजी से बचना चाहिए और समाज हित के फैसले लेकर खाप व समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


खाप के प्रधान इंद्रसिंह ने पंचायत से बनाई दूरी, नए प्रधान का करेंगे एलान
नारनौंद।
सतरोल खाप की महापंचायत कस्बे की बड़ी चौपाल में हुई। अध्यक्षता पूर्व एडीसी ओमप्रकाश लोहान ने की। चुनाव में सर्वसम्मति से रामनिवास लोहान को सतरोल का खाप का प्रधान बनाया गया। वहीं खाप के प्रधान इंद्रसिंह ने पंचायत से दूरी बनाई रखी और वे 24 दिसंबर को गांव बास में पंचायत करके नए प्रधान का एलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से सतरोल खाप के प्रधान को लेकर घमासान मचा हुआ था। खाप के चारों तपों के प्रधान नारनौंद तपे से कृष्ण लोहान, पेटवाड़ तपे से बीरसिंह कौशिक, बास तपे से रामचंद्र नंबरदार और उगालन तपे से जगदीश सिंह ने खाप के प्रमुख लोगों की महापंचायत बुलाई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि खाप के प्रधान इंद्रसिंह का कार्यकाल खत्म हुए एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन वे पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे खाप की गरिमा धूमिल होती जा रही है और सर्वसमिति से नए प्रधान का चयन किया जाए। प्रमुख लोगों ने चारों तपों के प्रधानों और प्रत्येक तपे से प्रमुख लोगों की कमेटी गठित करके प्रधान चुनने का अधिकार सौंप दिया तो कमेटी ने सर्वसम्मति से भैणी अमीरपुर के रामनिवास लोहान को खाप का प्रधान नियुक्त कर दिया।
ये भी चुने गए
भीम सिंह बड़च्छप्पर को वरिष्ठ उपप्रधान, पेटवाड़ के पूर्व सरपंच सतबीर सिंह को सचिव, धर्मपाल बड़ाला को प्रवक्ता, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामपाल उगालन, वीरेंद्र भाटौल, सुनील वकील, मनोज पहलवान बास, लाभसिंह पहलवान, इकबाल पाली, देवेंद्र मोठ, मुकेश लोहान, पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार को चुना गया।

36 बिरादरी में भाईचारे को मजबूत करेंगे : रामनिवास
नवनियुक्त प्रधान रामनिवास लोहान ने बताया कि वे खाप की गरिमा को बनाए रखने के लिए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और 36 बिरादरी में भाईचारे को मजबूत करेंगे। खाप की बैठक बुलाकर सामाजिक फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व एडीसी ओमप्रकाश लोहान, कृष्ण लोहान, वजीर मोहला, फूलकुमार पेटवाड़, डीपीई शमशेर लोहान, होशियार सिंह, नफेसिंह पेटवाड़, रामफल पाली, सुदर्शन खर्ब, जिला पार्षद जस्सी पेटवाड़, रामकेश माजरा, रामफल लोहान, सतीश पुट्ठी, बाली भाटौल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed