फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक

सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक

Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम एनाउंसमेंट पर ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चंडीगढ़ में हुई रिव्यू मीटिंग में नाराज सीएम ने अधिकारियों को एनाउंसमेंट के काम को रफ्तार देने के निर्देश दिए थे मगर निर्देश के एक दिन बाद ही अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज कांट्रेक्टर्स ने सीएम एनाउंसमेंट सहित सारे काम बंद कर दिए। कांट्रेक्टर ने सीएम एनाउंसमेंट के करीब 14 करोड़ के काम पर ब्रेक लगा दिया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ठेेकेदारों का कहना है कि चाहे सीएम एनाउंसमेंट हो या अन्य वर्क वे तभी कर पाएंगे जब उनके बिल व पेमेंट निकाली जाएगी। सीएम एनाउंसमेंट प्रभावित होने वाले कार्यों में बरवाला हलके में आयोजित रैली में निगम के वार्ड में किए जाने वाले काम शामिल हैं। ये करीब पौने चार करोड़ के काम हैं, जो फिलहाल चालू स्थिति में थे, लेकिन कांट्रेक्टर की नाराजगी पर ये रुक गए। दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट गो अभयारण्य का करीब 10 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।
वार्ड नौ में हैं करीब पौने चार करोड़ के काम
अधिकारियों का कहना है कि कांट्रेक्टर ने जो काम रोके हैं, उनमें सबसे अधिक पौने चार करोड़ रुपये के सीएम एनाउंसमेंट के प्रोजेक्ट हैं, जो सीधे जनता से जुड़ा हुए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत कई गलियों के निर्माण का कार्य होना है। इसके अलावा पार्कों और स्ट्रीट लाइट का काम है। उधर, गो अभयारण्य में चारदीवारी, खैल, शेड लगाने का काम चल रहा था, जो कांट्रेक्टर ने बीच में ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नलवा हलके के वार्डों के वर्क ऑर्डर लेने से इनकार
कांट्रेक्टर ने नलवा हलके के अंडर आने वाले वार्डों के कार्यों के भी वर्क ऑर्डर लेने से इनकार कर दिए हैं। कांट्रेक्टर्स का कहना है कि अभी पहले वाला मामला सुलझने दो, बाद में काम शुरू करेंगे। नलवा हलके में भी सीएम एनाउंसमेंट के वार्डों में करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये के आसपास के काम हैं। एक तरह से इनमें भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन सुबह वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से मिलेगी। उनके सामने हम अपना पक्ष रखेंगे। कांट्रेक्टर को परेशानी आ रही है। अगर बिल और पेमेंट ही नहीं होगी तो कांट्रेक्टर्स कैसे काम करेगा। जो अधिकारी विकास कार्यों में बाधा बन रहा है, हम उनके तबादले की मांग भी करेंगे।
- हरज्ञान सिंह ख्यालिया, प्रधान गवर्नमेंट कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन

-सीएम ने दिए काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश
-ठेकेदारों ने एनाउंसमेंट के 14 करोड़ के काम पर लगाया ब्रेक
- ठेकेदार बोले, चाहे सीएम एनाउंसमेंट हो चाहे कुछ, बिना पेमेंट के कैसे करेंगे काम
- आज मिलेंगे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed