{"_id":"657351d475d860ab0a086218","slug":"90-percent-work-of-survey-of-remaining-illegal-pieces-of-legal-colonies-completed-hisar-news-c-21-hsr1005-275354-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वैध कॉलोनियों के बचे अवैध टुकड़ों के सर्वे का 90 प्रतिशत कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वैध कॉलोनियों के बचे अवैध टुकड़ों के सर्वे का 90 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन
हिसार।
नगर निगम की तरफ से शहर की वैध कॉलोनियों के बचे हुए टुकड़ों के करवाए जा रहे सर्वे का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर तक वह सर्वे का कार्य पूरा कर डाटा मुख्यालय भेज देंगे।
निगम अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों मुख्यालय की तरफ से उन्हें वैध कॉलोनियों के बचे हुए टुकड़ों का डाटा मिला था। इसमें 47 अलग-अलग टुकड़े थे, जो करीब 481 एकड़ जमीन पर बसे हुए हैं। इन्हें लेकर निगम ने सर्वे शुरू करवाया था।
पार्षद बोले-अभी भी काफी टुकड़े सर्वे से वंचित
पार्षद अनिल जैन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी भी शहर में काफी टुकड़े बचे हुए हैं, जिन्हें इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया है। यह सुन निगमायुक्त ने कहा कि यह डाटा मुख्यालय की तरफ से आया है। मुख्यालय ने अधिकृत एरिया में दिख रहे अनाधिकृत एरिया की सूची बनाकर उनके पास भिजवा दी। प्रदीप दहिया ने कहा कि आप जिन टुकड़ों की सूची दोगे, उन्हें निगम मुख्यालय भेजेगा और वहां से अनुमति मिलने के बाद इनका भी सर्वे करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलोनियों के सर्वे को लेकर अभी नहीं मिले दिशा-निर्देश
मेयर व पार्षदों ने निगमायुक्त से पूछा कि उनकी तरफ से आज तक 117 कॉलोनियों का एजेंडा पास किया गया है। उन कॉलोनियों का र्वे कब किया जाएगा। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि अभी उन्हें कॉलोनियों के सर्वे को लेकर मुख्यालय की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। जब मुख्यालय उन्हें कॉलोनियों के सर्वे करने का आदेश देगा, तब वह सर्वे शुरू करेंगे।
सर्वे में इन कॉलोनियों के टुकड़ों को किया शामिल
चंद्रलेन कॉलोनी, विकास नगर, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, सेक्टर एक के पास योग नगर, मेला ग्राउंड के पास शिव नगर, नेता कॉलोनी, तायल गार्डन, आंबेडकर कॉलोनी, जगजीवन नगर, अग्रवाल कॉलोनी, ऋषि नगर, लाजपत नगर, सूर्य नगर, न्यू मॉडल टाउन, सेक्टर एक के पास आदर्श काॅलोनी, सत्य नगर, न्यू ऋषि नगर, राजीव नगर, महाबीर कॉलोनी, हनुमान नगर, गवर्नमेंट कॉलोनी, शास्त्री नगर, सेक्टर 9-11 के पास, नवदीप कॉलोनी, किशन कॉलोनी, श्याम विहार टू, राजाराम गार्डन, कैमरी रोड से सटा आजाद नगर एरिया, उमेद विहार कॉलोनी, लक्ष्मी विहार कॉलोनी, आदर्श नगर के पास प्रोफेसर कॉलोनी।
नगर सुधार मंडल के प्लॉट पर वर्ष 1987 से ही लगेगी एक्सटेंशन फीस
नगर सुधार मंडल के प्लॉट पर अब एक्सटेंशन फीस वर्ष 1987 से ही लगेगी। इसे लेकर निगम की तरफ से मुख्यालय से दिशा निर्देश मांगे गए थे। मुख्यालय के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पास वर्ष 1987 से भी पहले का प्लॉट है तब भी उसे वर्ष 1987 से ही यह फीस देनी पड़ेगी।
मुख्यालय ने कनवींस डीड के लिए भवन निर्माण की लगाई शर्त
उधर, मुख्यालय ने नगर सुधार मंडल के प्लॉट की कनवींस डीड के लिए भवन निर्माण (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) जरूरी कर दिया है। निगम अधिकारियों की मानें तो मुख्यालय की इस शर्त से प्लॉटधारकों को काफी परेशानी होगी। फिलहाल निगम कार्यालय में करीब 10 से 15 लोगों ने कनवींस डीड के लिए आवेदन किया हुआ है। फिलहाल निगम ने इस शर्त से छूट देने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है।