फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 players from Hisar will show their strength in the National Youth Athletics Championship

Hisar News: नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के 9 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
9 players from Hisar will show their strength in the National Youth Athletics Championship
हिसार। एथलेटिक्स हरियाणा ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 60 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें 27 लड़कियां और 33 लड़के शामिल हैं। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजू कनोह ने बताया कि 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 जून तक बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। चैंपियनशिप में हिसार के 9 एथलीट दमखम दिखाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा चैंपियनशिप करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मलिक ने बताया कि हिसार के राजू कनोह को टीम कोच और सोनीपत के अजय सहरावत को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। एएफआई के संयुक्त सचिव राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी प्रधान हनुमान सिंह भादू, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष राजेंद्र मलिक एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों ने हरियाणा टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
हिसार : मोहित कुमार, साहिल नूनिया, अंकित, ध्रुव, निशु, रिद्धि, खुशी, पूनम, योगिता।
फतेहाबाद : राहुल, योगेश, पूजा, पूनम, भव्या पिलानिया, मनीषा।
फरीदाबाद : भूपेंद्र नायक, उमेश कुमार, नीरज शर्मा, वंश, मोहित, प्राची शर्मा, तान्या।
पानीपत : लक्ष्य त्यागी, मन्नत।
सोनीपत : सौरव दहिया, निखिल कुमार, अंश दहिया, कृष ग्रेवाल, जतिन, रविंद्र, मुस्कान, वीरेंद्र, प्राची, अंशु।
भिवानी : विकास, राहुल, भूमिका, साक्षी, तनु।
झज्जर : कृष्ण, साहिल कादियान, हिमांशु, आर्यन, नसीब, नैंसी, मुस्कान।
कैथल : रविंद्र।
जींद : आर्यन, सिद्धार्थ, नेहा, महक, मुस्कान।
रेवाड़ी : साहिल यादव, जंगपाल सिंह।
रोहतक : सावन, कृष मलिक, जिया, चाल्सी।
यमुनानगर : रजत पुंडीर।
गुरुग्राम : प्रिशा मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed