फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   852 people examined in 26 villages, 239 fever sufferers, 168 skin related patients found

Hisar News: 26 गांवों में 852 लोगों की जांच, 239 बुखार पीडि़त, 168 त्वचा संबंधी रोगी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
852 people examined in 26 villages, 239 fever sufferers, 168 skin related patients found

विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीमें 14 गांवों और शहर की नौ कॉलोनियों के जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हसनगढ़ की टीम ने मंगलवार को गांव लितानी में स्वास्थ्य शिविर लगाया।
विभागीय टीमों ने मंगलवार को 26 गांवों और शहर के दो प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर 56 स्वास्थ्य शिविर लगाए। इनमें 852 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 239 लोग बुखार पीड़ित थे। 168 मरीजों ने त्वचा संबंधी परेशानी बताई। ओआरएस के 266 पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन

गांव भैणी बादशाहपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) के गेट पर पानी भरा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) खेदड़ की टीम ने गांव ईशरहेड़ी के जलभराव क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया। मासिक टीकाकरण शिविर दूसरे स्थान पर लगाया गया। सीएचसी उकलाना, पीएचसी दौलतपुर, बिचपड़ी और एएएम बालक की टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि विभागीय टीमें मंगलवार को 26 गांवों और शहर के दो प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। कुल 56 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

इनमें 852 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 239 लोग बुखार पीड़ित थे। 168 मरीजों ने त्वचा संबंधी परेशानी बताई। ओआरएस के 266 पैकेट बांटे गए। कुल 399 आशा और एएनएम ने स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां कीं। एसएमओ और सिविल सर्जन स्तर के अधिकारियों ने चार शिविरों का निरीक्षण किया। गुराना, हिंदवान समेत कई जगह काला तेल आदि मच्छरनाशक रसायन का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed