फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   समिति सदस्य बोले मंत्री जी पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने पूरी सरकार को बदनाम करा दिया, विधायक बोले मेरा फोन भी नहीं उठाते एसडीओ

समिति सदस्य बोले मंत्री जी पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने पूरी सरकार को बदनाम करा दिया, विधायक बोले मेरा फोन भी नहीं उठाते एसडीओ

Tue, 24 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
समिति सदस्य बोले मंत्री जी पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने पूरी सरकार को बदनाम करा दिया, विधायक बोले मेरा फोन भी नहीं उठाते एसडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल जनपरिवाद की शिकायत सुनने लगे तो समिति के सदस्य बोले, मंत्री जी! इन पब्लिक हेल्थ विभाग के लोगों ने पूरी सरकार को बदनाम करा रखा है। आपने आठ महीने पहले जो आदेश दिए थे, वे आज तक पूरे नहीं किए। विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के एसडीओ तो फोन ही नहीं उठाते।
जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल सोमवार को लघु सचिवालय में जनपरिवाद समिति में शिकायत सुनने पहुंचे थे। हिंदवान निवासी राधाकृष्ण ने जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान 16 शिकायतें आई और नौ का मौके पर निपटारा हो गया।
विज्ञापन

इस बीच कमेटी के सदस्य कपूर सिंह बैनीवाल बोले, मंत्री जी! पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने तो सरकार को बदनाम करा रखा है। किरतान के जलघर की समस्या को हल करने के लिए आपने करीब आठ महीने पहले आदेश दिए थे। अक्तूबर तक समाधान होना चाहिए था। अधिकारियों ने पहले दिसंबर फिर 31 मार्च तक का समय मांगा। अब तक काम पूरा नहीं कराया गया है। मंत्री डॉ. बनवारीलाल बोले, यह शिकायत मीटिंग की लिस्ट में नहीं है। इसे बाद में बताना।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलघर के कर्मचारियों की लापरवाही पर नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के एसडीएओ जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते। एसडीओ पाहवा को कई बार फोन किए गए हैं। वह जनता तो दूर विधायक के फोन ही नहीं उठा रहा। जनस्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने फोन ऑन रखेंगे। सही जवाब देकर लोगों को संतुष्ट करें।
--------------------
प्लॉटधारकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
दि हिसार स्कोलर सहकारी सोसायटी की संचालिका कपिला देवी की ओर से प्लॉटधारकों से की गई धोखाधड़ी की शिकायत पर सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रबंधक कमेटी को सस्पेंड कर दिया है। कमेटी सदस्य प्रवीण जैन ने कहा कि सात सदस्यों में से पांच को प्लॉट पर कब्जा दिला दिया है। आरोपी ने उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ली हुई है। उपायुक्त अशोक कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने निर्देश दिए कि अग्रिम जमानत पूरी होते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। आरोपी की प्रॉपर्टी भी अटैच की जाए। इस मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से करवाई जाए।

असली ड्राइवर ने खोला निजी अस्पताल एंबुलेंस रैकेट का राज
ढाणी रायपुर निवासी राजेश कुमार की शिकायत थी कि मार्च 2017 में कैंट के पास उसके पिता का एक्सीडेंट होने पर उसे सरकारी के बजाय निजी एंबुलेंस चालक द्वारा निजी अस्पताल में ले जाया गया। पिछले माह एसडीएम को जांच सौंपी गई थी। जांच में शामिल निगरानी समिति के संयोजक मनदीप मलिक असली ड्राइवर को लेकर मीटिंग में पहुंचे। एंबुलेंस चालक ने कहा कि मुझे फोन आया था। मरीज को एएमसी अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया था। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि निजी अस्पतालों के इस रैकेट का पूरा खुलासा करें। कमेटी अगली जांच कर पूरी रिपोर्ट दें। एसडीएम परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से उसकी कॉल डिटेल मांगी गई हैं। जल्द ही जांच को पूरा कर लिया जाएगा।
------------------
100 ढाणियों में बिजली के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 100 ढाणियों में नई बिजली लाइनों के लिए बिजली विभाग के अधिकारी एस्टीमेट तैयार करें। कम वोल्टेज की शिकायत सुनने के बाद राज्यमंत्री ने दक्षिण डीएचबीवीएन के एसई रजनीश गर्ग को निर्देश दिए कि सभी ढाणियों में नई बिजली लाइनें डलवाई जाएं।
-------------------
दोनों पक्षों ने लगाए आरोप तो बना दी कमेटी
न्यू मॉडल टाउन निवासी सुनीता सिंगला ने अपने पड़ोसियों की शिकायत दी। उनके पड़ोसी उनकी शिकायत लेकर आ पहुंचे। दोनों पक्ष सुनने के बाद राज्यमंत्री ने एसडीएम, एएसपी व रवि सैनी की कमेटी बनाकर जांच कार्य पूरा करते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। देवी की असंतुष्टि पर इस मामले की जांच भी एसडीएम को करने के निर्देश दिए गए।
--------------
...और शिकायत सुनाते-सुनाते रो पड़ी महिला
मोहल्ला डोगरान की सविता रानी अपनी शिकायत सुनाते सुनाते रोने लगी। आंखों में आंसू लिए सविता रानी ने एक सोसायटी संचालक पर 20 लाख रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई। राज्यमंत्री ने सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार को निर्देश दिए कि वे आरोपी को बुलाकर शिकायतकर्ता को उसकी धनराशि वापस दिलवाएं। आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच करें। सहयोग के लिए उन्होंने जन परिवाद समिति के सदस्य भूपसिंह व सुनील वर्मा को भी कमेटी में शामिल किया।
-------------------------------
चिट फंड कंपनी पर केस दर्ज करो
हांसी के उत्तम नगर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत रखी कि उसने अपने किरायेदार कृष्ण गोस्वामी को पांच लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। वह वापस नहीं दे रहा है। जांच अधिकारी ने कहा कि कृष्ण गोस्वामी चिट फंड कंपनी चलाता है। राज्यमंत्री ने पुलिस को यह पता लगाने के निर्देश दिए कि क्या आरोपी ने किसी अन्य से भी पैसे लिए हैं। कंपनी के फ्रॉड का मामला मिले तो केस दर्ज कार्रवाई करें।
------------------------------
चिकित्सक की एक प्रतिशत भी लापरवाही नहीं : सिविल सर्जन
लुवास के डॉ. संदीप कुमार की बेटे के इलाज में एक निजी अस्पताल लापरवाही पर सिविल सर्जन ने कहा कि पीजीआई व पीएमओ से व्यू लेते हुए मामले की जांच की गई। अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं पाई गई। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आप तो वेटरनरी सर्जन हो। आप समझ सकते हो। ईमानदारी से इसमें चिकित्सक की एक प्रतिशत भी लापरवाही नहीं।

बैठक में ये रहे मौजूद
बरवाला विधायक वेद नारंग, डीसी अशोक कुमार मीणा, एसपी मनीषा चौधरी, हांसी एसपी प्रतीक्षा गोदारा, एडीसी एएस मान, निगम आयुक्त अशोक बंसल, जनपरिवाद समिति सदस्य केएल रिणवा, अजय सिंधु, आशा रानी खेदड़, कर्णसिंह रानौलिया, डॉ. योगेश बिदानी, प्रो. मनदीप मलिक, रवि सैनी, अरुणदत्त शर्मा, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी, बीडीसी चेयरमैन हंसराज बैनीवाल, कूपर सिंह बैनीवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-------------
इन शिकायतों का निवारण
-बसंत विहार के सुरेश कुमार की गली निर्माण में घटिया सामग्री का समाधान
- सरोज कुमारी की पंचकुला एसपी के खिलाफ शिकायत को डीजीपी को भेजा
-आदमपुर में मोनिका के भाई की पिटाई पर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा
- पीएलए में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत का समाधान
-ढाणी पीरवाली में जमीन पर निजी स्कूल की ओर से अवैध कब्जा का समाधान
- मिलकपुर के सुरजभान की अधिक बिल शिकायत का समाधान
-हांसी की लक्ष्मी की 32 लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed