फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के सामने गाड़ा तंबू, प्रदर्शन आज

कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के सामने गाड़ा तंबू, प्रदर्शन आज

Fri, 23 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने डीसी ऑफिस के सामने गाड़ा तंबू, प्रदर्शन आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के गेट के पास तंबू गाड़ दिया। यहां शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस, कृषक समाज संगठन के सदस्य प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला करेंगे।
कांग्रेस से जुडे़ अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस, कृषक समाज संगठन शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे। इन संगठनों ने मध्यप्रदेश के किसानों पर फायरिंग का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन करने का फैसला लिय था। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला करेंगे। सुबह 11 बजे से ही कार्यकर्ता यहां जुटना शुरू हो जाएंगे। इस प्रदर्शन के लिए कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर नैन और अखिल भारतीय खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश संदलाना पिछले एक सप्ताह से गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर करनाल-कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को इसी कड़ी में हिसार में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लगाई धारा 144
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय परिसर के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है। डीसी निखिल गजराज ने यह आदेश जारी किए। तय एरिया में किसी तरह का धरना, प्रदर्शन वर्जित किया है। यहां चार से अधिक लोग एकत्र होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कृष्ण सातरोड़ का कहना है कि देशभर के किसानों में गुस्सा है। किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों के दाम मिलने चाहिए। भाजपा ने वादा किया था। अब उस वादे को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की अध्यक्षता में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed