फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8 nakas set up in villages along Rajasthan border, two companies sought for security

राजस्थान सीमा के गांवों पर लगाए 8 नाके ,वाहनों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
8 nakas set up in villages along Rajasthan border, two companies sought for security
हिसार। आदमपुर उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान सीमा के साथ लगते गांवों में आठ पुलिस नाके लगाए हैं। सुरक्षा के लिए दो कंपनियां मांगी हैं। डीएसपी अभिमन्यु लोहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आदमपुर में कुल 180 बूथ हैं, जिनमें से 36 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील हैं। भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई का बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 57 गांव हैं, जो आदमपुर, अग्रोहा और सदर थाने के तहत आते हैं। यहां करीब 1 लाख 72 हजार मतदाता हैं, 180 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में 36 बूथ संवेदनशील और 39 बूथ अति संवेदनशील हैं, जिनका रिव्यू किया जा रहा है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव राजस्थान सीमा के साथ लगते हैं, जहां पर नाकाबंदी की गई है। गांव चूली कलां जलघर के पास, गांव मोडाखेड़ा से भादरा मार्ग पर, बालसमंद से भादरा मार्ग पर, चौधरीवाली से भैरो मार्ग पर, घुड़साल से झासल चौराहे पर, चूली खुर्द से महराणा मार्ग पर, दड़ौली से भीरान मार्ग पर, बुड़ाक से डाबड़ी मार्ग पर नाके लगाए गए हैं। आदमपुर क्षेत्र में 12 अन्य नाके लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 19 स्थिर निगरानी टीम और 19 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया है। इनके अलावा दो कंपनियां मंागी गई है। जिले के सभी लाइसेंस धारकों को अपने-अपने हथियार जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए बनाई टीमें
हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा पीओ और बेल जंपर की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है। अस्थायी चौकियां बनाने के लिए जगह तलाश की जा रही है। चुनाव के संबंध में शिकायत के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112, 100 पर सूचित करें।

नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक को मेन पावर मैनेजमेंट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक ईश्वर सिंह यादव को ईवीएम मैनेजमेंट का नोडल अधिकारी, आरटीए सचिव सुनील कुमार को यातायात प्रबंधन, जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल को चुनाव प्रशिक्षण, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को मैटिरियल मैनेजमेंट, सी-विजिल वोटर हेल्पलाइन व एनजीएसपी के लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के जोनल प्रशासक को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त नगर आयुक्त को को-नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
अतिसंवेदनशील बूथ
मंडी आदमपुर, बालसमंद, सलेमगढ़, सदलपुर, दड़ौली, खैरमपुर, मल्लापुर
संवेदनशील बूथ
भाणा
कालीरावण
ढाणी कुम्हारान
चूली बागड़ियान
आदमपुर गांव
सीसवाल
चौधरीवाली
कोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed