फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गर्मियों की छुट्टियों में गुजरात के गांधीधाम व पंजाब के अमृतसर के लिए ट्रेन 15 से शुरू

गर्मियों की छुट्टियों में गुजरात के गांधीधाम व पंजाब के अमृतसर के लिए ट्रेन 15 से शुरू

Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में गुजरात के गांधीधाम व पंजाब के अमृतसर के लिए ट्रेन 15 से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। गर्मी की छुट्टियों में पंजाब के अमृतसर व गुजरात के गांधीधाम की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिचमी रेलवे जोधपुर के रास्ते इन दोनों शहरों के बीच 14 फेरे के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
यह ट्रेन गांधीधाम से 15 अप्रैल से 27 मई और अमृतसर से 17 अप्रैल से 29 मई तक भीलड़ी-समदड़ी, डेगाना, चुरू, सादुलपुर, हिसार के रास्ते चलाई जाएगी। इसके लिए रविवार से रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर व आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। पश्चिम रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 09453 गांधीधाम से प्रत्येक सोमवार की शाम 6:30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:30 बजे जोधपुर आएगी। यहां से 4:40 बजे रवाना होकर देर रात 12: 30 बजे (बुधवार) अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09454 अमृतसर से प्रत्येक बुधवार तड़के 3:30 बजे रवाना होकर रात 9: 25 बजे जोधपुर आएगी। यहां से रात 9:35 बजे रवाना होकर वीरवार सुबह 8:25 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में सेकेंड एसी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन


यहां होगा ठहराव
ट्रेन का भचाऊ, सामखियाली, संतालपुर, राधनपुर, रियादोर, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़, भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, सामदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेडतारोड़, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनू, चुरू, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना व जालंधर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवानी में ठहराव की मांग ने जोर पकड़ा
ग्रीष्माकालीन अवकाश के दौरान ट्रेन की शुरुआत के साथ ही इसके सिवानी में ठहराव की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जन जागृति मंच के प्रधान जगबीर सूंडा, सुनील कौशिक, अनूप श्योराण, विवेक सोनी, हेमंत खत्री, राकेश सोनी, नपा प्रधान सुरेश खटक, उपप्रधान प्रतिनिधि रमेश कोठारी, पार्षद विजय देहड़ू, पूर्व पार्षद संजय राणा, पार्षद विपिन वर्मा, कमल कुमार, बीडीसी मेम्बर सुरेश वर्मा, आजाद युवा परिषद के हितेश गट्टानी, जयपाल देहडू़, बसंत नायक, अमित फोगला, मनोज जांगड़ा ने कहा कि इस ट्रेन का सिवानी में भी ठहराव होना चाहिए। काफी संख्या में ना केवल यात्रियों को इसका लाभ होगा बल्कि रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।


रेलवे अधिकारियों के सामने उठाएंगे मांग
इस बारे में रेलवे बोर्ड की हिंदी सलाहकार रेखा टंडन व रेलवे सलाहाकार बोर्ड के सदस्य प्रेम किशन शर्मा ने कहा कि शहर के बहुत से लोगों ने उनसे इस ट्रेन के सिवानी में ठहराव की मांग की है। इस मामले को लेकर वे जल्द ही रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत कर इसका सिवानी में ठहराव करवाने का प्रयास करेंगे ताकि स्थानीय यात्रियों को इस रेल सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed