{"_id":"5c59de8dbdec22738442ad56","slug":"71549393549-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय पकड़ने का ठेका लेने वाले ठेकेदार की 25 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय पकड़ने का ठेका लेने वाले ठेकेदार की 25 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जब्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने गाय पकड़ने का ठेका लेने वाले दो ठेकेदारों में से एक ठेकेदार की 25 हजार की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है। ठेकेदार ने ठेका लेने के तीन-चार दिन बाद ही अधिकारियों व गोशालाओं से सहयोग नहीं मिलने के कारण ठेका छोड़ दिया था। उसके बाद ठेकेदार ने एक भी गाय नहीं पकड़ी। इसलिए अब निगम प्रशासन ने सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है।
दो ठेकेदारों को दिया गया था ठेका
गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़ने के लिए दो ठेकेदारों को टेंडर दिया गया था। दोनों ही ठेकेदारों ने एक गाय को पकड़ने के लिए 99 की राशि भरी थी। वर्क ऑर्डर जारी कर सिटी और सिविल लाइन थाने की तर्ज पर शहर को बांटकर दोनों ठेकेदारों को काम सौंप दिया गया था। मगर उसके बाद गाय पकड़ने के बाद उसे रखने के लिए गोशालाओं ने जगह उपलब्ध नहीं करवाई। अधिकारियों का भी सहयोग नहीं मिला, इसलिए एक ठेकेदार ने ठेका बीच में ही छोड़ दिया था। अब निगम अधिकारियों ने उसकी 25 हजार की जमा करवाई गई सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली है।