फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हांसी के लोगों ने सिविल अस्पताल की पार्क में डाला पड़ाव, डीएसपी से हुई बहस

हांसी के लोगों ने सिविल अस्पताल की पार्क में डाला पड़ाव, डीएसपी से हुई बहस

Tue, 24 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हांसी के लोगों ने सिविल अस्पताल की पार्क में डाला पड़ाव, डीएसपी से हुई बहस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हांसी की एक 70 वर्षीय महिला को पुलिस कर्मियों द्वारा टॉर्चर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वृद्धा के परिजनों और कई जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबंधित पांच पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज करने और अन्य मांगों को लेकर सिविल अस्पताल की पार्क में पड़ाव डाल दिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी और हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादियान लोगों से मिलने अस्पताल की पार्क में पहुंचे। वहां बैठे लोगों की डीएसपी से नोंक-झोंक हुई। एक आदमी बोला, बहन जी! यू डीएसपी गोली देणिया सै, हाम थामनै पुलिस वाल्यां पै कार्रवाई खात्तर तीन दिन की मोहलत कोनी देवां। दूसरा युवक बोला, पहल्यां पुलिस आल्यां पर एफआईआर दर्ज करकै कॉपी दो, फेर उठांगे।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी और डीएसपी नरेंद्र कादियान सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने वार्ड पांच में जाकर उपचाराधीन वृद्धा से बातचीत की और सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान को इलाज संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वृद्धा के परिजन और कई जनसंगठनों के प्रतिनिधि सिविल अस्पताल की पार्क में दरी बिछाकर रोषस्वरूप बैठ गए हैं। सुमन बेदी और डीएसपी कादियान उनसे बात करने पार्क में पहुंचे। वहां बैठे लोगों की डीएसपी के साथ नोंक-झोंक हुई। वहां बैठे लोगों ने सुमन बेदी से कहा कि मैडम वृद्धा के बयान और मेडिकल जांच दोबारा कराए जाएं, बयान महिला पुलिस अधिकारी ही दर्ज करे। एक नामजद समेत पांच पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। यह सुनकर बेदी ने कहा कि तीन दिन में जांच कर डीएसपी साहब कार्रवाई कर देंगे। यह सुनकर लोग बिफर गए। उनका कहना था कि मैडम तीन दिन में तो पुलिस वाले समझौते के लिए और दबाव बढ़ा देंगे तथा मामला ढीला पड़ जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही समुदाय के कुछ और युवकों को नाजायज तंग करेंगे। बलराज सातरोड़िया ने कहा कि बहन जी यू डीएसपी गोली देणिया सै, हाम तीन दिन की मोहलत कोनी देवां। बीच में एक युवक बोला, पहल्यां पांच पुलिस आल्यां पर एफआईआर दर्ज करकै, हामनै कॉपी दो, फेर उठांगे। उसके बाद सुमन बेदी और डीएसपी नारनौंद एरिया में दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मिलने उसी पार्क में दूसरी जगह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि तीन दिन पूर्व हांसी में एक युवती ने उक्त महिला पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया था और पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद उक्त महिला परिजनों को घायल अवस्था में मिली थी। महिला का आरोप है कि चौकी में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया गया। बाद में इसे चौकी से पुलिस ने छोड़ दिया था और उक्त महिला घायलावस्था में मिली थी जिसका अस्पताल में उचार चल रहा है।
............................
पिता बोला, मासूम बेटी बता रही है-दुष्कर्मी पेंट-शर्ट में था
हिसार। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता ने सोमवार को दोहराया कि पुलिस ने उसके भाई को नाजायज फंसाया है। उसकी बेटी ने आज बताया है कि पापा उससे गलत काम करने वाला पेंट-शर्ट पहने हुए था। पिता ने बताया कि हमारे समुदाय के लोग पेंट-शर्ट नहीं पहनते। बच्ची की बात से भी यही लगता है कि मेरे भाई को पुलिस ने झूठा फंसाया है। बाकी भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। वो न्याय जरूर करेगा।

...................
बेदी व डीएसपी से बोले लोग, चाचा है निर्दोष
नारनौंद एरिया में दुष्कर्म का शिकार हुई आठ साल की बच्ची को वार्ड नंबर पांच से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर गेट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। परिजनों व कार्रवाई से संबंधित कर्मियों के अलावा किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बेदी और डीएसपी पार्क में बच्ची के परिजनों से मिले। परिजनों ने बेदी से कहा कि बच्ची का चाचा निर्दोष है, उसे किस सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, हमें बताओ। इस पर बेदी ने कहा कि डीएसपी साहब जांच का दायरा बढ़ाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाए। डीएसपी ने जवाब में कहा कि जांच का दायरा पहले से बढ़ा रखा है और हम अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed