फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महापंचायत का फैसला 21 से करेंगे असहयोग आंदोलन

महापंचायत का फैसला 21 से करेंगे असहयोग आंदोलन

Sat, 17 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत का फैसला 21 से करेंगे असहयोग आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महीने में दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को लेकर शुक्रवार को संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय के बाहरकिसानों की महापंचायत हुई। इसमें करीब 60 अन्य संगठनों ने समर्थन दिया। किसान लगातार 33 दिन से धरने पर बैठे हैं। महापंचायत ने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को 21 फरवरी तक नहीं माना तो वे असहयोग आंदोलन चलाएंगे। पंचायत में सरकार के कार्यक्रमों के बहिष्कार का भी फैसला लिया गया। किसान पांच मार्च से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए प्रधान कुरड़ाराम नंबरदार ने सरकार को चेताया कि 21 फरवरी तक दो सप्ताह नहरी पानी, बरसाती मौसम में चार महीने लगातार पानी और टेलों तक पूरा पानी देने का प्रबंध करें। ऐसा नहीं किया तो किसान अपना असहयोग आंदोलन चलाएंगे। 21 फरवरी से सरकार के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार और विरोध किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं की तो पांच मार्च को जेल भरो आंदोलन होगा। इसमें एक लाख किसान, महिला और पुरुष अपनी गिरफ्तारियां देंगे। अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो आंदोलन को रोकना संभव नहीं होगा। इस मौके पर मास्टर सतबीर गढ़वाल, सतबीर सिंह झाझड़िया, अनिल लौरा, रमेश बैनीवाल, मास्टर जिले सिंह किरतान, रामबीर न्योली, गुलाब झाझड़िया, विजेंद्र बैनीवाल, सूरजभान भैरवा, नरेंद्र पचार, कुलदीप कादियान, निहाल सिंह डांगी, डॉ. पृथ्वी धायल, विरेंद्र पूनिया, हवासिंह झाझड़िया, बलजीत नागर धीरणवास, रणसिंह सरसाना, रामकुमार पटवारी, दिलबाग हुड्डा, मुख्त्यार धीरणवास, मास्टर बीरबल, चंद्र बैनीवाल शाहपुर, प्रताप सहारण, फूल सिंह झाझड़िया, जगदीश जांगड़ा, भूप बासड़ा, मास्टर दलपत, ओमप्रकाश भेरियां, धर्मपाल गावड़, सुरेंद्र आर्य, चरण सिंह, यशपाल कालीराव एडी सहित अन्य भारी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

ये किसान बैठे क्रमिक अनशन पर
धरने के 33वें दिन रामचंद्र धीरणवास, धर्मपाल धीरणवास, विनोद झाझड़िया, केदार भिवानी रोहिल्ला, फूलपति, मूर्ति देवी, लक्ष्मी और सुनहरी न्योली कलां क्रमिक अनशन पर बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असहयोग आंदोलन में देंगे साथ
निगम के डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि असहयोग आंदोलन में निगम के पार्षद आपका सहयोग करेंगे। अगर लोग बिजली के बिल, पानी के बिल, व्यापारी टैक्स देना बंद कर असहयोग आंदोलन चलाएं तो एक सप्ताह में मांग पूरी हो जाएगी।

इन संगठनों ने दिया समर्थन
धरने के दौरान विभिन्न जन संगठनों की महापंचायत को हरियाणा व्यापार मंडल, सर्व कर्मचारी संघ, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन, राजगुरु मार्केट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, ऑटो मार्केट एसोसिएशन, जन संघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति, बिजली निगम कर्मचारी यूनियन, किसान संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों ने समर्थन किया।


दिग्विजय चौटाला पहुंचे किसानों के धरने पर
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को अन्नदाता किसानों की मांगों पर तुरंत गौर करे और उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाए। किसानों की दो सप्ताह पानी चलाने की मांग पूरी तरह जायज है। जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक वेद नारंग, विधायक अनूप धानक, शीला भ्याण, अमित बूरा सहित अन्य पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed