फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना ऑयल मिल में मरने वालों की संख्या तीन हुई

उकलाना ऑयल मिल में मरने वालों की संख्या तीन हुई

Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
उकलाना ऑयल मिल में मरने वालों की संख्या तीन हुई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना मिल हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बिहार निवासी सुरेश की रविवार रात पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। आधी रात बाद उड़ीसा निवासी भोजराज ने दम तोड़ दिया। हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती बिहार निवासी संतोष ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया।
अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायलों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि अगले 72 घंटे खतरे वाले हैं। 60 प्रतिशत से अधिक जले हुए लोगों को अधिक गंभीर माना जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों की छाती झुुलसी है, उनकी हालत भी बेहद गंभीर है। उकलाना पुलिस ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। याद रहे उकलाना आयल मिल में हुए हादसे में 15 श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें छह की हालत बेहद गंभीर है। चार को रोहतक और दो को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

हादसे की दर्ज एफआईआर संख्या 277 में कुछ ओर धाराएं भी जोड़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में मिल मालिकों के नाम शामिल नहीं है। एफआईआर गांव दनौदा के निवासी सुभाष के बयान पर आधारित है। इसमें शिकायतकर्ता हादसे का मुख्य जिम्मेदार अपने गांव के कृष्ण और मालिकों को बता रहा है। सुभाष हादसे में खुद भी आग से झुलसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुलिस की ओर से नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सुभाष के बयान पर शिकायत दर्ज है। जरूरत के अनुसार धाराएं जोड़ दी जाएंगी। डीएसपी बरवाला जांच रिपोर्ट देंगे।
-मनीषा चौधरी, एसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed