{"_id":"5a00afce4f1c1b65548bb6ff","slug":"71509994446-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी आदमपुर। स्मॉग से अब आंखों में जलन तथा सांस लेने में दिक्कत पैदा हो रही है। सोमवार को स्मॉग के चलते कालीरावण स्थित निजी बहुुतकनीकी शिक्षण संस्थान के छात्र गांव नंगथला निवासी गुरमीत को सांस लेने में दिक्कत हुई। हालत बिगड़ने पर उसे स्टाफ सदस्यों ने कार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को ऑक्सीजन देकर उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्र गुरमीत की हालत अब खतरे से बाहर है। दोपहर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आदमपुर नागरिक अस्पताल के डॉ. नरेंद्र कौशिक ने बताया कि स्मॉग बढ़ने से आंखों में तो जलन हो ही रही है, इसके साथ ही एलर्जी, अस्थमा, आंख व सांस की भी परेशानी बढ़ रही है। स्मॉग शारीरिक रूप से तो बीमार बना ही रहा है साथ ही साथ चिड़चिड़ापन और बेचैनी भी बढ़ रही है।