फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   70 percent daughters to be honored in convocation

Hisar News: दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वालीं 70 फीसदी बेटियां

Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
70 percent daughters to be honored in convocation
हिसार। बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं बल्कि कहीं न कही उनसे आगे ही हैं। ये बात एक बार फिर से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 10 मार्च को होने वाले छठे दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाली बेटियों ने साबित कर दिखाई है। समारोह में डिग्री पाने वाली करीब 70 प्रतिशत लड़कियां हैं। दीक्षांत समारोह में डिग्री के लिए 2654 विद्यार्थी पंजीकरण के लिए योग्य हैं, जिसमें से अभी तक 1500 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण करवाया। इनमें से 900 लड़कियां व 600 लड़के हैं। जीजेयू में 7 साल बाद होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन




1500 ने करवाया पंजीकरण

दीक्षांत समारोह के लिए 2 मार्च तक विद्यार्थियों के पंजीकरण किए जाएंगे। अभी तक 1500 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं समारोह में 475 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें 350 लड़कियां हैं। कार्यक्रम को लेकर फाइनल रिहर्सल 9 मार्च को होगी।
विज्ञापन




यूटीडी के 1529 और पीएचडी के 561 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

मारोह में 31 दिसंबर 2024 तक अवॉर्ड की गई 561 पीएचडी की डिग्रियां संबंधित शोधार्थियों को प्रदान की जाएंगी। यूटीडी व पुराने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों के 326 विद्यार्थियों को मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। कॉलेजों के 149 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। दूरस्थ शिक्षा माध्यम से 2018 से 2023 के बीच पासआउट 89 विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा कोर्स मेडल प्रदान किए जाएंगे। यूटीडी के केवल मई 2024 पासआउट 1529 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




2018 में 136 को मिले थे गोल्ड मेडल

17 अप्रैल 2018 को हुए पांचवें दीक्षांत समारोह में 1,437 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं थीं। 136 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 146 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed