फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7 new corona positive patients found in the district including SI and ASI of Mahila police station

महिला थाने के एसआई और एएसआई समेत जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
7 new corona positive patients found in the district including SI and ASI of Mahila police station
संक्रमित व्यक्ति के घर पर सैंपल लेने पहुंचे दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित और उनकी टीम। - फोटो : Hisar
जिले में सोमवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से तीन संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली और एक की गुरुग्राम पाई गई है। इससे पहले भी 31 मई को 13 केस, 29 मई को आठ केस और 23 मई को सात संक्रमित केस मिल चुके हैं। इस तरह जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 53 से बढ़कर 60 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मिले पॉजिटिव मरीजों को विभाग द्वारा एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। अब डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर जया गोयल और जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष और माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमित मरीजों के घर और आसपास की जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री
विभाग के अनुसार महिला थाने के दो पुलिसकर्मी कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक एएसआई महिला और दूसरा एसआई व्यक्ति शामिल है। बता दें कि 29 मई को सेंट्रल जेल एक का एका हवालाती संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णा नगर निवासी संक्रमित व्यक्ति तीन दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था और यहां आने के बाद विभाग द्वारा उसका सैंपल लिया गया था।
- लाल कुंज गार्डन निवासी दंपती 29 मई को दिल्ली से लौटा है और उसी रात को विभाग द्वारा दोनों का सैंपल लिया गया था।
- महावीर कॉलोनी निवासी संक्रमित व्यक्ति कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम से लौटा था और 29 मई को उसका सैंपल लिया गया था।
- सीएमओ ने कहा कि पीएलए निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल संक्रमित व्यक्ति का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह किसी बीमारी के चलते अपना इलाज कराने के लिए मेदांता अस्पताल में गया था, जिसकी सोमवार शाम को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
- सीएमओ ने कहा कि कालीरावण गांव निवासी एक महिला की रिपोर्ट पर संदिग्ध की आशंका जताई गई है, जिससे उसके सैंपल की दोबारा से जांच की जाएगी। इस वजह से महिला का सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में टीबी जांच की सीबी नेट मशीन से टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल महिला कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
250 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला नागरिक अस्पताल की तरफ से सोमवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान केंद्र लैब में भेजे गए 250 सैंपल की रिपोर्ट देर शाम निगेटिव आई है। अब अस्पताल की तरफ से 300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
सेक्टर 13 के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 11 के लिए सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन अमित कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने सोमवार रात करीब 10 बजे सेक्टर 13 निवासी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 11 लोगों के सैंपल लिए, इनमें से 10 संक्रमित व्यक्ति के परिजन और 11 दिन के बच्चे का भी सैंपल लिया गया है।
सर्वोदय अस्पताल के 31 मरीजों व स्टाफ समेत 142 के लिए सैंपल
जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार और लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार की टीम सर्वोदय अस्पताल से 142 लोगों के सैंपल लिए। इनमें अस्पताल में दाखिल 31 मरीज और चिकित्सक स्टाफ व पैरा मेडिकल स्टाफ सहित 111 लोग शामिल हैं।

वर्जन
सोमवार को जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से कांटेक्ट टूू कांटेक्ट महिला थाने के दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं और लाल कुंजगार्डन वासी दंपति दिल्ली से लौटा है। कृष्णा नगर निवासी संक्रमित व्यक्ति दिल्ली और महावीर कॉलोनी निवासी संक्रमित गुरुग्राम से लौटे हैं। पीएलए वासी व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो गुरुग्राम के मेदांता में दाखिल है। कालीरावण वासी महिला संक्रमित नहीं है, उसकी दोबारा जांच करवाई जाएगी।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed