{"_id":"62fbd8688217a35ca63af7cd","slug":"67-kg-doda-poppy-recovered-from-weed-on-the-minor-side-from-village-sheikhupuria-hisar-news-hsr639341721","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव शेखुपुरिया से माइनर किनारे खरपतवार से साढ़े 67 किलो डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव शेखुपुरिया से माइनर किनारे खरपतवार से साढ़े 67 किलो डोडा पोस्त बरामद
विज्ञापन
बडागुढ़ा/ओढां। एंटी नारकोटिक सेल डबवाली ने बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरिया में 67 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। नौ कट्टों में भरा यह डोडा पोस्त माइनर के किनारे खरपतवार में नौ कट्टों में भरकर छुपा रखा था। इसके अलावा गांव रत्ताखेड़ा से भी एक व्यक्ति को 11 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है।
सेल के इंचार्ज एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शेखुपुरिया के सरपंच रमेश कुमार ने उन्हें सूचना दी कि गांव शेखुपुरिया में माइनर के किनारे खरपतवार में डोडा पोस्त की खेप छुपाकर रखी हुई है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो नौ कट्टों में भरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस मामले की जांच बडागुढ़ा पुलिस को सौंपी गई है। हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तस्कर के बारे में जानकारी मिली है। उसे शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
इसके अलावा नारकोटिक्स सेल ने एक अन्य कार्रवाई में गांव रत्ताखेड़ा से एक व्यक्ति को 11 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान इसी गांव के राकेश कुमार के रूप में हुई है। एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस गांव रत्ताखेड़ा की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान जल घर के निकट थैला लेकर जा रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उससे 11 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त नशीला पदार्थ गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रिंकू से खरीदकर लाना स्वीकार किया है। इस संबंध में आरोपी व सप्लायर के खिलाफ ओढां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।