फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 फरवरी तक पुरानी रसीदें सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हुई तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

15 फरवरी तक पुरानी रसीदें सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हुई तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
15 फरवरी तक पुरानी रसीदें सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हुई तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मेयर गौतम सरदाना ने प्रॉपर्टी टैक्स की खामियों पर संज्ञान लेते हुए ब्रांच के अधिकारियों को 15 फरवरी तक पुरानी रसीदों को सॉफ्टवेयर में अपलोड करने का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर आगामी आठ दिनों में पुरानी रसीदें अपलोड नहीं हुईं तो ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह 28 फरवरी तक किसी भी शहरवासी को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में छूट से वंचित रहना पड़ा तो भी कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
वीरवार को 20 में से 9 पार्षदों ने एकजुट होकर मेयर के साथ प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के हालात सुधारने को लेकर चर्चा की। मेयर ने आश्वासन दिया कि पुरानी खामियों को दूर किया जाएगा और नया सिस्टम बेहतर बनाया जाएगा, ताकि दोबारा परेशानियां न उठानी पड़े।
विज्ञापन

आदेश मिलते ही ब्रांच के दरवाजे पर लगा ताला, जनता की आवाजाही रोकी
मेयर के सख्त आदेश मिलने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों ने ब्रांच के मेन गेट पर ताला लगवा दिया, ताकि कोई भी शहरवासी सीधा ब्रांच में न आ सके। गेट पर आने वाले सभी लोगों को सिंगल विंडो पर जाकर ही अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भेज दिया गया। अधिकारियों का तर्क था कि सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने के बाद भी शहरवासी सीधा ब्रांच में आकर उनके कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं। हर कोई फाइल लेकर उनकी सीटों के आसपास पहुंच जाता है। इससे एक फाइल निपटाने के चक्कर में बाकी काम नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कर्मचारी लगाए पुराना डाटा अपलोड करने में
मेयर के आदेशों के बाद ब्रांच के अधिकारियों ने चार कर्मचारियों को पुरानी रसीदों को सॉफ्टवेयर में अपलोड करने के लिए लगा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो साल 2013-14 से लेकर साल 2017-18 तक की भी बहुत सी रसीदों को सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं किया गया है। इस कारण शहरवासियों को पुराने बिल भरे होने के बावजूद दोबारा से बिल भेज दिए गए हैं।
पार्षद अमित ग्रोवर ने एकजुट किए पार्षद
प्रॉपर्टी टैक्स बिलों की खामियों से हर पार्षद को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मगर पुरानी रसीदों की अपडेटेशन न होने के कारण आ रही समस्या को सबसे अधिक वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने उठाया। उन्होंने इस पर अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए मेयर व कमिश्नर से मांग की। इसके बाद पार्षदों को एकजुट कर वीरवार दोपहर एक बजे मेयर के साथ बैठक तय की। बैठक में 20 में से 9 पार्षदों ने आकर अपनी समस्या मेयर के सामने रखी।

पार्षद बोले- ब्रांच के काम में सुधार की जरूरत
बैठक में पार्षद अमित ग्रोवर के अलावा वार्ड नंबर तीन के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान व वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत है। एक गलती को ठीक करवाने के लिए भी बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। गलती ब्रांच के कर्मचारी करते हैं, जबकि भुगतना शहरवासियों को पड़ता है। इसलिए सिस्टम में सुधार होना चाहिए।


प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी गई है कि 15 फरवरी तक पुरानी रसीदें सॉफ्टवेयर में अपलोड की जाए और 28 फरवरी तक किसी को भी छूट से वंचित न रहने दिया जाए। अगर दोनों कामों में कोई खामी रही तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed