फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रैक्टर चलाते हुए काफिला लेकर पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला

ट्रैक्टर चलाते हुए काफिला लेकर पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला

Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चलाते हुए काफिला लेकर पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सांसद दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर काफिले के साथ अनाज मंडी में गिरफ्तारियां देने के लिए पहुंचे। प्रशंसकों की भारी भीड़ देख प्रशासन को रूट डायवर्ट करना पड़ा। जबकि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मटके लेकर पहुंची।
सांसद दुष्यंत चौटाला शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आजाद नगर स्थित नहर के पास पुलिस नाका से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ अनाज मंडी के लिए चले। उनका यह काफिला फव्वारा चौक, पारिजात चौक, बस अड्डा होते हुए अनाज मंडी पहुंचा। स्वयं सांसद दुष्यंत ट्रैक्टर चला रहे थे। काफिले की झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर आ गए। रास्ते में दुष्यंत ने हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया। इससे पुलिस को कई जगह यातायात को दूसरे रास्तों से निकालना पड़ा। इसके बाद भी कई जगह जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

हिसार के विकास की कहानी, यहां न बिजली और न पानी
हिसार। जेल भरो आंदोलन में उमड़े जनसैलाब से गदगद सांसद दुष्यंत चौटाला ने शायराना अंदाज में भाजपा द्वारा हिसार में किए जा रहे विकास कार्यों की पोल खोली। सांसद ने भीड़ को बताया कि मैं आपको हिसार के विकास की कहानी बताता हूं। यहां न तो बिजली आती और न ही लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल रहा है। विपरीत हालातों में दो हजार से ज्यादा ढाणियों को बिजली कनेक्शन देकर जगमग किया है। लोगों को पानी देना तो दूर बल्कि कटौती की है। सांसद निधि कोष से 100 से ज्यादा गांवों में पानी के टैंकर देकर लोगों को पीने के पानी की समस्या हल करने की कोशिश की है। 50 से अधिक गांवों में फौगिंग मशीन दी है। लोकसभा में 12 आरओबी, आरयूबी मंजूर कराए। हिसार के लोग अब सीधे गोवा एवं कोयम्बटूर जा सकेंगे। कुछ महीनों में कई और लंबी दूरी की रेलगाड़ियां हिसार से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झलकियां
- गिरफ्तारी देने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
- पारंपरिक वेशभूषा में खाली मटके के साथ आयोजन स्थल पर पहुंची, दिखाई हिसार में पानी की कमी
- सांसद दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टरों के साथ 11.46 मिनट पर पहुंचे अनाज मंडी।
- नेता प्रतिपक्ष 12.57 मिनट पर आयोजन स्थल पर पहुंचे।
- आयोजन स्थल पर हरे रंग के साथ दिखा बसपा का नीला रंग।
- जननायक चौधरी देवीलाल, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, डॉ. भीमराव अंबेडकर, माननीय कांशीराम, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के होर्डिंग नई अनाज मंडी में लगे थे।
- गर्मी में कुछ महिलाएं तो बच्चों के साथ अपनी गिरफ्तारी देने के लिए आई हुई थीं।
- लोक कलाकारों ने एसवाईएल की नहर का इतिहास रागनियां सुनाकर लोगों में जोश भरा।
- आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed