{"_id":"5b2aa3f24f1c1bf67a8b6430","slug":"61529521138-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट को खत्म नहीं कराया तो भाजपाइयों को सेक्टरों में नहीं घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट को खत्म नहीं कराया तो भाजपाइयों को सेक्टरों में नहीं घुसने देंगे
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन ने एन्हांसमेंट के विरोध में 23 जून शनिवार को शाम 6 बजे टाउन पार्क से शुरू होने वाले रोष मार्च के लिए डोर-टू-डोर जाकर समर्थन मांगा। शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से भी संपर्क किया। कन्फेडरेशन ने कहा कि अगर एन्हांसमेंट खत्म नहीं किया गया तो भाजपा नेताओं को सेक्टर में घुसने नहीं देंगे और निगम चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों का बहिष्कार करेंगे।
हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने जनसंपर्क के दौरान सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब सेक्टरवासियों की सहनशक्ति खत्म हो चुकी है। अब बीजेपी के विधायक व बड़े नेता सेक्टर में आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब बीजेपी नेता जब हमारे दुख में साथ नहीं हैं तो उन्हें सेक्टर में वोट मांगने या जनसभा करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा नेता सेक्टर में आएंगे तो उनका विरोध करते हुए सेक्टर में घुसने नही देंगे। 2 माह से ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे सेक्टरवासी अब अन्य कॉलोनियों एवं सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों और शहर के गणमान्य लोगों से मिलकर रोष मार्च में शामिल होने की बात कर रहे हैं।
हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतबीर कुंडु, नरेंद्र पिलानिया, सामाजिक कार्यकर्ता अमित ग्रोवर, भूप सिंह बलबीर लाठर, बलवान पुनिया, वेद सिहाग, समरजीत, इंद्र सिंह मलिक, सुरजा राम झांजड़िया, विनोद सरपंच, वीरेंद्र चबरवाल ने नागरिक मंच, हिसार केमिस्ट एसोसिएशन, पार्षद डॉ महेंद्र जुनेजा, वार्ड 15 से राकेश पंडित, रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन, हेतराम पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। रेलवे मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिसार के दुकानदार भी इस मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यशवीर मलिक ने कहा यह रोष मार्च विशाल होगा जिसमें सेक्टरवासी परिवार सहित शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रोष मार्च 22 जून से 25 जुलाई तक हरियाणा के हर जिले में निकाल कर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर धन सिंह, चरणजीत सिंह, सुखवीर सिवाच, लीलू राम, देवा सिंह, प्रदीप नरवाल, डॉ. कमल शर्मा, राम चन्द्र, दिलबाग सिंह, चांदी राम मलिक, कृष्ण सांगा, विजय कुमार, सुरेंदर पूनिया, राजेन्द्र शर्मा, जीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रॉज सिंह बूरा ने भी रोष मार्च में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का विश्वास दिलाया।