फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाबालिग की शादी की सूचना पर टीम ने मारा छापा, आंगनबाड़ी केंद्र से जन्म प्रमाण-पत्र लाए तो छह घंटे बाद हुए फेरे

नाबालिग की शादी की सूचना पर टीम ने मारा छापा, आंगनबाड़ी केंद्र से जन्म प्रमाण-पत्र लाए तो छह घंटे बाद हुए फेरे

Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की शादी की सूचना पर टीम ने मारा छापा, आंगनबाड़ी केंद्र से जन्म प्रमाण-पत्र लाए तो छह घंटे बाद हुए फेरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी बुधवार को पुलिस के साथ अंबेडकर बस्ती में तेलूराम के घर पहुंची। वहां तेलूराम की बेटी पिंकी का शादी समारोह चल रहा था। बारात पहुंचने वाली थी। पंडाल में पुलिस देखकर तेलूराम के आधे रिश्तेदार और परिचित समारोह से खिसक गए और बारात रास्ते में ही रोक दी गई। पुलिस को अचानक घर में आया देखकर दुल्हन रोने लगी और उसकी मां बेसुध हो गई। आखिर छह घंटे बाद दुल्हन के बालिग होने का सबूत मिला तो सूचना देने पर नाममात्र बाराती पहुंचे। टीम लौटने के बाद फीके माहौल में बिना ढोल-नगाड़े के शादी की रस्में निभाई गईं।
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी बुधवार सुबह 10 बजे पुलिस बल के साथ अंबेडकर बस्ती में तेलूराम के घर पहुंचीं। वहां तेलूराम की बेटी पिंकी का शादी समारोह चल रहा था। बारात हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी से पहुंचने वाली थी। उस समय बारात बीच रास्ते में मय्यड़ गांव के पास थी। प्रशासन की टीम ने पंडाल में मौजूद तेलूराम और रिश्तेदारों को बताया कि हमें सूचना मिली है कि आप नाबालिग लड़की की शादी कर रहे हैं। तेलूराम ने बेटी को बालिग बताया तो टीम ने उनसे कोई ऐसा दस्तावेज पेेश करने के लिए कहा, जो उनकी बेटी को बालिग साबित कर सके। टीम ने कहा कि पहले दस्तावेज पेश करें, उसके बाद ही शादी करें। यह सुनकर परिवार वालों के हाथ-पांव फूल गए। उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं था, जो दुल्हन को बालिग दर्शाता हो।
विज्ञापन

बालिग होने का सबूत देख लौटी टीम
फतेहाबाद निवासी दुल्हन के मामा संदीप कुमार ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने कहा कि नाबालिग लड़की की शादी करने वाले परिजनों और रिश्तेदारों को सजा के साथ 1000 रुपये का जुर्माना होने का प्रावधान है। यह बात सुनकर आधे रिश्तेदार और परिचित समारोह से खिसक गए। इस पर दुल्हन रोने लगी। उसके आंसू नहीं थम रहे थे। दुल्हन की मां बेहोश हो गई। महिलाओं ने उसके पैरों के तलवे मसले, उसे तब होश आया। पंडाल में तब तक डीजे की आवाज बंद हो चुकी थी। बारातियों को फोन कर स्थिति से अवगत करा दिया था। बारातियों ने वाहन मय्यड़ के पास ही रोक लिए थे। कुछ परिजनों को तेलूराम के गांव शाहपुर में भेजा गया। वे गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से पिंकी का जन्म प्रमाण पत्र लेकर चार बजे लौटे। प्रमाण पत्र के अनुसार पिंकी की उम्र 18 साल 28 दिन है। प्रशासन की टीम प्रमाण पत्र देखने के बाद वापस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 में से 20 बाराती ही पहुंच सके
बारात में हांसी से वाहनों में 100 लोग चले थे। झमेले के चलते बाद में दूल्हे समेत 20 बाराती ही पहुंचे। नाममात्र लोगों ने खाना खाया। ज्यादातर खाना खराब हो गया। बाद में फीके माहौल में शादी की रस्में निभाई गईं। परिजनों ने टीम से कहा कि प्रशासन उनको शिकायत करने वाले का नाम बताए। प्रमाण पत्र देखकर टीम सदस्य रवाना हो गए।


हमारे पास चाइल्ड हेल्पलाइन से ई-मेल के जरिये शिकायत आई थी। उस आधार पर हम अंबेडकर बस्ती में गए थे। वे दुल्हन का बालिग होने संबंधी प्रमाण पत्र देखकर पांच मिनट में ही लौट आए थे।
-बबीता चौधरी, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed