{"_id":"59ce98904f1c1b9f538b4f89","slug":"61506711696-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकलयुक्त पानी बताकर वकीलों ने कैंपर समेत पिकअप चौकी में सौंपी, लिये सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकलयुक्त पानी बताकर वकीलों ने कैंपर समेत पिकअप चौकी में सौंपी, लिये सेंपल
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कोर्ट परिसर में वकीलों ने शुक्रवार को केमिकल वाला पानी होने के संदेह में गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पानी के अलग-अलग सैंपल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सैंपल फेल मिला तो प्लांट संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
वकील सुशील राज ने बताया कि गंगवा रोड के एक प्लांट से कुछ वकीलों के चैंबर में कैंपर सप्लाई होते हैं। संचालक उसका चार्ज लेता है। प्लांट के कारिंदे शुक्रवार को कोर्ट परिसर में गाड़ी में कैंपर भरकर पहुंचे। वे नए चैंबरों के सामने कैंपर सप्लाई कर रहे थे। इसी दौरान एक वकील के चैंबर में किसी ने कैंपर से गिलास में पानी डाला। उनको पानी से पेट्रोल की गंध आई। इस पर उन्होंने आसपास के वकीलों को बुलाकर मामले से अवगत कराया। उन वकीलों को भी पानी में पेट्रोल की गंध आई। फिर वकीलों ने पिकअप रुकवा ली। पूछने पर कारिंदों ने जवाब दिया कि प्लांट में गैस लीक हो गई थी। हो सकता है, उसकी गंध आती हो। वर्ना पानी में कोई कमी नहीं है। वकील कारिंदों की सफाई से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से कैंपर समेत गाड़ी कब्जे में ले ली। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने पानी के अलग-अलग सैंपल लिए हैं। चौकी इंचार्ज शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के रिजल्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।