{"_id":"59cbf5f14f1c1bbe538b4cc2","slug":"61506538993-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासियों का बिल को लेकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासियों का बिल को लेकर विरोध
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ऑल सेक्टर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सेक्टर 16-17 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुई। बैठक सतपाल ठाकुर और पूर्व प्रधान यशवीर मलिक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में हिसार के सभी सेक्टरों के प्रधान और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा पानी के बिलों में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया और सरकार से बिलों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
सेक्टरवासी बोले, 50 प्रतिशत तक बढ़ाए बिल
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार सेक्टरवासियों पर किसी न किसी रूप में भार बढ़ाती जा रही है। सेक्टरवासियों पर अब पानी के बिलों के रूप में सरकार ने चोट मारी है। सेक्टरवासियों के पानी के बिलों में एकाएक 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इस कारण जिसका बिल 250 रुपये आता था, अब 670 रुपये आने लगा है। उन्होंने पूछा कि क्या सीएम आरओ का पानी सेक्टरों में सप्लाई करने लगे हैं?
विज्ञापन
खस्ता हालात में निगम खुद, हुडा से निकाल सेक्टरों को भेजा
ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए ने कहा कि सेक्टरों को हुडा से निकालकर नगर निगमों के अंडर कर दिया गया। जबकि सभी को पता है कि नगर निगम अपने अधीन आने वाली कॉलोनियों की हालत आज तक नहीं सुधार पाया है तो वो सेक्टरों को कैसे संभालेगा। निगम खुद खस्ता हालात में है, लेकिन अब नगर निगमों के तहत किए जाने के बाद अब सेक्टरों का कोई वाली वारिश नहीं है। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों पर पहले भारी एन्हांसमेंट, भारी भरकम हाउस टैक्स चुकाना पड़ रहा था और अब भारी भरकम पानी का बिल भी भरना होगा।
बढ़े बिलों को वापस ले, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन
बैठक में सेक्टरवासियो ने सरकार को लेकर खूब सवाल उठाए। कहा कि भाजपा को वोट इसलिए नहीं दिए गए कि सरकार बनने के बाद वे उल्टा सेक्टरवासियों पर ही बोझ डाल दे। सरकार जल्द बढ़े बिलों को वापस ले। वरना सभी सेक्टर के जिला प्रधान अन्य जिलों से संपर्क कर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
बैठक में फैसला हुआ कि यशवीर मलिक और सतबीर कुंडू पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, अंबाला में, नरेंद्र पिलानिया सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद में, भगवान सिंह व जयप्रकाश भिवानी, झज्जर में, सतबीर कुंडू रेवाड़ी, बहादुरगढ़, करनाल में, शमशेर पनिहार गुरुग्राम, फरीदाबाद में, चत्तर सिंह गोयत, हरि सिंह पूनिया हांसी में, रविंद्र ढांडा जींद, सिरसा में, सतपाल ठाकुर गुरुग्राम, नूंह में सेक्टरवासियों से संपर्क साधेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनको महा बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।