{"_id":"130e456a0e0dea181145a96e100bc734","slug":"6-month-ultimatum-to-the-crowd-dndur-the-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढंढूर वासियों ने दिया निगम को 6 महीनों का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढंढूर वासियों ने दिया निगम को 6 महीनों का अल्टीमेटम
hisar
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढंढूर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शिफ्टिंग मुद्दे पर निगम और ढंढूर गांव के लोगों के बीच मंगलवार को संपन्न हुई बैठक बेनतीजा रही। निगम ने जिस उद्देश्य से ढंढूर गांव के लोगों को बैठक के लिए बुलाया था। उस बात को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के साथ प्लांट शिफ्टिंग मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच फूलचंद, सतपाल इल्ला, मनोज शर्मा पंच, जगदीश नंबरदार व कामरेड सुरेश कुमार नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इन लोगों की निगम अधिकारियों के साथ कई बातों पर चर्चा हुई। इस चर्चा का कुछ परिणाम नहीं निकला। बैठक के दौरान निगम की ओर से निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई, सचिव गिरधर गोपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
निगम ने मांगा समय, ग्रामीणों ने किया इंकार
नगर निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई ने प्लांट को गांव से शिफ्ट करने के लिए ग्रामीणों से एक साल का समय मांगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने निगम को 6 महीने से ज्यादा समय देने से साफ इंकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम की नीयत प्लांट को वहां से हटाने की नहीं है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों ने प्लांट को शिफ्ट करने लिए कई कारण बताए लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों की एक बात नहीं मानी। लगभग पौन घंटे चली इस बैठक में कोई अहम फैसला नहीं लिया जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि जिस प्लांट को हटाने के लिए कल तक जो अधिकारी मौखिक तौर पर 30 जून तक का समय मांग रहे थे। आज एक साल का समय मांग रहे हैं।
नहीं डालने देंगे शहर का कूड़ा
ग्रामीणों ने निगम के ईओ को साफ तौर पर 6 महीनों तक कूड़ा नहीं डालने के लिए कह दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक डंपिंग स्टेशन गांव से शिफ्ट नहीं किया जाएगा, तब तक प्लांट में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
मंगलवार को किया अनशन
ढंढूर में बनाए गए डंपिंग स्टेशन के विरुद्ध ग्रामीणों का आंदोलन पांचवे दिन भी मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन को तेज करने के मंगलवार को धरने पर चार लोग रामेश्वर डावर, सरदार अवतार सिंह धनोआ, फूलसिंह नायक व रामशरण कायत 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे।
मंगलवार को ग्राम पंचायत घुड़साल, ग्राम पंचायत बगला, ग्राम पंचायत किशनगढ़, ग्राम पंचायत मोड़ा खेड़ा और ग्राम पंचायत आदमपुर ने मंच पर आकर अपना समर्थन दिया। मंगलवार को धरने पर बिट्टू पंच, रणजीत पंच, अवतार सिंह बूक, सोनू बाबल, नरेश वर्मा, राजीव वर्मा, नवदीप, सुरजीत जाखङ, प्रवीण, रोहित, राजेन्द्र भानखड़, भानी देवी, रानी देवी , बिमला देवी, रोशनी देवी, अंगुरी देवी, सरोज व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
कोट
नगर निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई ने बताया कि प्लांट को गांव से शिफ्ट करने में थोड़ा समय तो लगेगा। जमीन खोजने के लिए डीसी ने कमेटी का गठन कर दिया है। जल्द ही शहर में जमीन खोज ली जाएगी। जल्दी से कोई निर्णय लिया जाएगा।