फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 arrested including woman who honey-trapped farmer and asked for money

Hisar News: किसान को हनीट्रैप में फंसा रुपये मांगने वाली महिला समेत 6 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
6 arrested including woman who honey-trapped farmer and asked for money
हिसार। एक किसान को हनीट्रैप में फंसाकर सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आवास में बंधक बनाकर तीन लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह पथरी की दवा लेने के लिए हिसार आया था। इस दौरान सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली सरोज से उसकी मुलाकात हुई। उसने कहा कि मेरे पास कई लड़कियां हैं। शादी करनी है तो बता देना। बीस दिन पहले उसका फोन आया और उसे अपने घर बुलाया, लेकिन लड़की पसंद नहीं आई। मंगलवार दोपहर दोबारा उसे बुलाया और एक लड़की दिखाई। इसके बाद महिला व अन्य ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो युवक आए और बोले सीआईए स्टाफ से हैं, आपने युवती के साथ गलत काम किया है। केस से बचना चाहते हो तो तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने रुपये लेने के लिए कई परिजनों के पास फोन किए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। एचटीएम थाना पुलिस ने सेक्टर 1-4 निवासी सरोज, नेहा, मनीषा, आजाद नगर की ममता, सूर्य नगर की सीमा और शांति नगर के हर्षदीप को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

किसान को बंधक बनाकर रुपये ऐंठने का प्रयास करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। - विकास, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed