{"_id":"64b19b61cd00b4b63d05a7c4","slug":"6-accused-were-involved-in-dr-gargs-suicide-case-hisar-news-c-21-hsr1020-177890-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डॉ. गर्ग के आत्महत्या प्रकरण में 6 आरोपियों को किया शामिल तफ्तीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डॉ. गर्ग के आत्महत्या प्रकरण में 6 आरोपियों को किया शामिल तफ्तीश
विज्ञापन
हिसार। शहर के मशहूर नेत्ररोग डाॅ. अशोक गर्ग की मौत मामले में विसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने 14 नामजद आरोपियों में से 6 को पुलिस ने शामिल तफ्तीश किया है। विसरा रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मौत जहर के सेवन से हुई है। ये नहीं पता चल पाया कि जहर खुद ने पीया है या किसी और ने पिलाया था। पुलिस मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर जो हस्ताक्षर है उसके नमूने जांच के लिए लैब में भेज चुकी है।
आजाद नगर थाना पुलिस को दिए गए बयान में 10 जून को डॉ. अशोक गर्ग की पत्नी ने डॉ. अरुणा गर्ग ने बताया था कि बेटे के साथ जब घर पर पहुंचे तो पति के मुुंह और नाक से गुलाबी रंग के झाग निकल रहे थे और बेहोशी की हालत में था। जब उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। डॉ. अशोक गर्ग के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में 14 लोगों के नाम लिखे हुए है। ये भी लिखा है कि इनकी की वजह से सुसाइड किया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में उनके पेट से 1.5 लीटर केमिकल मिला था।
विसरा रिपोर्ट आ चुकी है। उसमें जहर से मौत होना सामने आया है। 14 आरोपियों में से 6 आरोपियों को जांच में शामिल किया है बाकी आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। - रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी , हिसार
विज्ञापन
-