{"_id":"62d1a6ed9c01093a6329d42b","slug":"54-centers-set-up-in-hisar-for-hcs-exam-14928-candidates-will-be-included-hisar-news-hsr6367681180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस की परीक्षा के लिए हिसार में बने 54 केद्र,14928 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस की परीक्षा के लिए हिसार में बने 54 केद्र,14928 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 24 जुलाई को आयोजित की जाने वाली एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) की परीक्षा के लिए शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 54 सेंटर बनाए गए हैं।
वे शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में एचसीएस की परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने बताया कि एचपीएससी 24 जुलाई को दो शिफ्टों में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए शहर के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में बनाए गए सेंटरों पर 14928 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने एचएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) परीक्षा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में सेंटर चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाओं का संचालन सुचारु ढंग से करवाने के लिए विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत सिंह, योजना अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामण मौजूद रहे।